Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

Corona : 24 घंटे में 75 नए मामले, 18 की मौत

Published

on

Loading

भारत में कोरोना का ख़तरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में देश की राज्य सरकारें कई अहम काम कर रही हैं।

देश में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 75 मामले सामने आए हैं और अब तक कुल 18 मौतें हो चुकी हैं।

इस जानवर में मिला कोरोना जैसा वायरस, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

आइए जानते हैं कि देश में कोरोना वायरस को देखते हुए कौन कौन से बड़े कार्य हो रहे हैं –

– यूपी में मज़दूरों और ग़रीब वर्ग के लिए कम्यूनिटी किचन बनाया गया है। जिसकी मदद से इन लोगों को खाना दिया जा रहा है।

– दिल्ली के कश्मीरी गेट पर ग़रीबों के लिए शेल्टर होम बनाया गया है ।

– उत्तराखंड के विकास नगर में लोगों को डस्टबीन, मास्क और सेनीटाइज़र बाँटे गए हैं।

– देश के कई हिस्सों में पुलिस लॉकडाउन तोड़ने वालों पर कड़ा रूख अपना रही है। कहीं हाथ जोड़ कर समझा रही है, कहीं लाठी- डंडे का प्रयोग भी कर रही है।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending