Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मुरथल में 2 ढाबों के 75 कर्मचारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Published

on

Loading

मुरथल। हरियाणा के मुरथल में दो ढाबों के 75 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया है। कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए अजाने के बाद अब उन लोगों को डर सत्ता रहा है जिन्होंने हाल में इन ढाबों से खाना खाया था। फिलहाल दोनों ढाबों को सील कर दिया गया है।

सोनीपत के उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने बताया कि इनमें से 65 कर्मचारी अमरिक-सुखदेव ढाबे के हैं जबकि 10 अन्य संक्रमित कर्मचारी दूसरे ढाबे के हैं। ये दोनों ढाबे सोनीपत के मुरथल में स्थित हैं और दिल्ली से करीब 50 किलोमीटर दूर हैं।

उपायुक्त ने बताया कि दोनों ढाबों को अगले आदेश तक सील कर दिया गया है और संक्रमितों के सम्पर्क में आये लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

#corona #murthal #haryana #dhaba

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending