Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

दक्षिण चीन सागर में सुनामी चेतावनी केंद्र का निर्माण

Published

on

Loading

fdas

बीजिंग| चीन दक्षिण चीन सागर में सुनामी चेतावनी केंद्र की स्थापना कर रहा है। स्टेट ओसनिक एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख वांग होंग ने बुधवार को देश के वार्षिक संसदीय सत्र के समापन समारोह से इतर मौके पर कहा कि दक्षिण चीन सागर में केंद्र का निर्माण किया जा रहा है।

वांग ने कहा, “वास्तव में इस केंद्र का संचालन शुरू हो चुका है और इसने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए सुनामी अलर्ट भी जारी किया है। इसमें दक्षिण चीन सागर के आसपास के देश शामिल हैं।

चीन ने दक्षिण चीन सागर में निर्माण संबंधी यह नया बयान दिया है। हालांकि, वांग ने उस स्थान का खुलासा नहीं किया है, जहां निर्माण हो रहा है। इन दोनों सत्रों के दौरान हेनान प्रांत के अधिकारियों ने बताया कि प्रांत सरकार सेतुओं का निर्माण कर रही है और शीशा द्वीपों पर पारिस्थितिकी पर्यावरण को बहाल कर रही है।

नान्शा द्वीपों के हुआयन और चिगुआ रीफ पर अक्टूबर 2015 से प्रकाशस्तंभों का संचालन शुरू हो गया है। वहीं योंगशिंग द्वीप के हवाईअड्डे से भी उड़ानों का संचालन हो रहा है। चीन के विदेश मंत्रालय ने दोहराया कि इस तरह के निर्माण चीन के संप्रभुता अधिकारों के दायरे में हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending