उत्तराखंड
मिशन 2017 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस
रुद्रप्रयाग। कांग्रेस ने गढ़वाल मण्डल के सातों जनपदों में मिशन 2017 का चुनावी शंखनाद रुद्रप्रयाग जनपद से कर दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने 2017 के विधान सभा चुनाओं की रूपरेखा कार्यकर्ताओं के सामने रखी।
सम्मेलन से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के रुद्रप्रयाग आगमन पर कांग्रेसियों ने बाइक रैली व जनसंर्पक के जरिये अपनी ताकत का अहसास करवाया। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने जिला कांग्रेस के ग्राम व शहर कार्यकताओं को सम्बोधित किया।
सम्मेलन के जरिये कांग्रेस ने यह भी जताने की कोशिश की कि बागी हो जाने के बाद भी कांग्रेसी एक जुट रहें। किशोर ने कहा कि मिशन 2017 के मैदान में कूदने के लिए कांग्रेस तैयार हैं। उन्होंने सभी को एकजुट रहने का मंत्र दिया।
हालांकि कुछ सम्भावित प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन भी दिखाना चाहा, मगर पीसीसी अध्यक्ष के सामने किसी की कुछ नहीं चली। ऐसे में शुरू हुए अधिवेशन में किशोर ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को जमकर चुनावी घुट्टी पिलाई और पूरी तैयारी के साथ मिशन 2017 फतह करने की नसीहत दी। उन्होंने रुद्रप्रयाग को ऐतिहासिक स्थल बताया।
उपाध्याय ने कहा कि लोकतंत्र को समाप्त करने करने के लिए देश के प्रधानमंत्री ने एडी चोटी का जोर लगाया और आखिरकार न्याय के दरवाजे पर उन्हें खरी खोटी सुननी पड़ी।
वहीं जिलाध्यक्ष प्रदीप थपलियाल ने कहा कि जनपद में संगठन प्रभावी तरीके से कार्य कर रहा है और मिशन 2017 को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है।
उत्तराखंड
10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण
नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।
रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।
रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
-
लाइफ स्टाइल2 days ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
नेशनल2 days ago
स्मृति ईरानी ने अमेठी से किया नामांकन, एमपी के सीएम मोहन यादव भी रहे मौजूद
-
नेशनल2 days ago
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
-
नेशनल3 days ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
नेशनल2 days ago
इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति ने वापस लिया नामांकन, बीजेपी में होंगे शामिल
-
नेशनल2 days ago
राजनाथ सिंह ने लखनऊ लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी भी रहे मौजूद
-
नेशनल2 days ago
कांग्रेस ने कर्नाटक को अपनी लूट का एटीएम बना दिया है: पीएम मोदी