Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का विवादित बयान, पीएम मोदी को बताया ‘हिंदू जिन्ना’

Published

on

Loading

नई दिल्ली। असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए गोगोई ने उन्हें हिंदू जिन्ना करार दिया। उन्होंने पीएम मोदी पर दो राष्ट्र के सिद्धांत का अनुसरण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह देश को धर्म के आधार पर बांट रहे हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोगोई ने रविवार रात को जेएनयू के छात्रों पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की ‘दमन की नीति जो देश के लिए और अधिक दुर्भाग्य लाएगी’ को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ भारतीयों के विरोध से यह स्पष्ट है कि भारतीयों को वैसा हिंदुत्व नहीं चाहिए जैसा कि भाजपा और आरएसएस वाले लाना चाहते हैं।

मोदी पर हमला करते हुए गोगोई ने कहा, ‘प्रधानमंत्री यह आरोप लगाते हैं कि हम (कांग्रेस) पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं लेकिन उन्होंने खुद का स्तर पड़ोसी देश के बराबर कर लिया है। वह धर्म के आधार पर देश के विभाजन के लिए (मुहम्मद अली) जिन्ना के दो-राष्ट्र सिद्धांत का अनुसरण कर रहे हैं और वह भारत के हिंदू जिन्ना की तरह उभरे हैं।’

मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘हम हिंदू हैं लेकिन हम अपने देश को हिंदू राष्ट्र नहीं बनाना चाहते। विरोध करने वाले बहुसंख्यक लोग और यहां तक कि जो लोग मारे गए हैं, वे हिंदू हैं। वे उस तरह का हिंदुत्व नहीं चाहते जिसका प्रचार भाजपा और आरएसएस कर रहे हैं।’

कांग्रेस नेता ने कहा कि जेएनयू में रविवार रात को जिस तरह की हिंसा हुई उसने देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा पैदा कर दिया है। असम के तीन बार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में एंटी-सीएए विरोध शुरू हुआ लेकिन भाजपा की ‘दमन की नीति’ के कारण यह देश भर में फैल गया। मोदी सरकार को घंमडी बताते हुए गोगोई ने दावा किया कि नए नागरिकता कानून को लागू करने के लिए सरकार किसी भी हद तक जा सकती है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending