Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कल्याण सिंह की सेहत में सुधार, सीएम योगी ने पीजीआई पहुंचकर जाना हाल

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उनका इलाज लखनऊ के पीजीआई में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर है और वह बातचीत में जवाब भी दे रहे हैं।

बता दे कि लोहिया संस्थान में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रविवार को पीजीआई शिफ्ट किया गया था। यहां क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग (सीसीएम) में उनका इलाज चल रहा है।

गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई बड़े नेताओं ने पीजीआई पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री का हालचाल लिया। नड्डा द्वारा बोलने पर उन्होंने आंखें खोलीं और इशारे से कुछ प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कल्याण सिंह के बेटे व सांसद राजवीर सिंह व परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की।

सीएम योगी ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल से दी। उन्होंने ट्वीट किया,  आज SGPGI, लखनऊ में मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी, राष्ट्रीय महामंत्री श्री बीएल संतोष जी एवं प्रदेश प्रभारी श्री राधा मोहन जी के साथ आदरणीय श्री कल्याण सिंह जी का कुशल क्षेम जाना। प्रभु श्री राम से कामना है कि श्री कल्याण सिंह जी को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: विधायक हजारीलाल दांगी के पोते ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, LLB की कर रहा था पढ़ाई

Published

on

Loading

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के पोते विजय दांगी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को उसके पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार उसका अपने दोस्त से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है।

मृतक का नाम विजय बताया जा रहा है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि ‘मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं घरवालों को परेशान ना करें’, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक विजय की उम्र 19 साल बताई जा रही है।

मृतक विजय इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। सुसाइड के पीछे दोस्ती का कारण सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक शव को सोमवार रात को ही पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद विजय का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यहां विधायक के रिश्तेदार भी पहुंच चुके हैं। विजय के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है, उन्हे समझ ही नहीं आ रहा उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। विजय ने अपने सुसाइड नोट में घर वालों से माफी मांगी है। विजय का एक बड़ा भाई और है जो एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।

Continue Reading

Trending