Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

जिंदा शख्स को मरा बताकर LIC से क्लेम किए 2 करोड़, पुलिस ने तीन को दबोचा

Published

on

mumbai police

Loading

मुंबई। मुंबई की शिवाजी पार्क पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप है कि जीवन बीमा निगम (LIC) से करोड़ों रुपये ठगने के लिए उन्होंने जिंदा आदमी को मरा हुआ बताया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम दिनेश टाकसाले, अनिल लटके और विजय मालवदे हैं।

मुंबई पुलिस के जोन-5 के डीसीपी मनोज पाटिल ने बताया कि 21 फरवरी को एलआईसी के अधिकारी ओमप्रकाश साहू की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 465, 467, 468, 479, 420, 120(B) और 511 के तहत अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

डीसीपी ने बताया फ्रॉड का पूरा घटनाक्रम

डीसीपी पाटिल ने बताया कि दिनेश टाकसाले नाम के आरोपी ने 21 अप्रैल 2015 को LIC की 2 करोड़ रुपये की पॉलिसी खरीदी थी। इसके बाद करीब एक साल तक आरोपी ने प्रीमियम समय पर भरा। 14 मार्च 2017 को दूसरे आरोपियों ने एलआईसी में इंश्योरेंस के क्लेम की अर्जी दी। उसमें बताया गया कि 25 दिसंबर 2016 को पुणे नगर इलाके के बेलवांडी पुलिस थाने के अंतर्गत एक सड़क दुर्घटना में दिनेश की मौत हो गई।

अर्जी मिलने के बाद LIC ने जांच शुरू की. तकरीबन 6 साल की जांच के बाद LIC को ऐसा समझ में आया कि दिनेश की मौत नहीं हुई, बल्कि वह जिंदा है और 2016 में बेलवंडी पुलिस स्टेशन जाकर उसकी पहचान करने वाले माता पिता भी उसके असली अभिभावक नहीं हैं। एलआईसी को जांच में यह भी पता चला की पॉलिसी खरीदने के लिए दिनेश ने जो दस्तावेज दिए थे वो भी फर्जी थे।

डीसीपी पाटिल ने बताया की दिनेश ने पॉलिसी खरीदते समय बताया था कि वह खेती करता है जिससे उसे साल में तकरीबन 35 लाख रुपये की कमाई होती है, इसके अलावा वह मेस भी चलाता है जिससे उसे साल में 7-8 लाख की कमाई हो जाती है।

सूत्रों में बताया कि चूंकि एलआईसी ने अपने जांच में दस्तावेज को फर्जी बताया है, इसलिए पॉलिसी शुरू करते वक्त उसने ध्यान क्यों नहीं दिया, इसे लेकर एलआईसी की जांच पर भी सवाल उठ रहे हैं।

डीसीपी पाटिल ने बताया कि दिनेश की असली मां ने एलआईसी जानकारी दी थी उसका बेटा जिंदा है. साथ ही यह भी बताया था कि दिनेश के पिता का 2012 में देहांत हो गया था। पाटिल ने कहा, ”हम जांच कर रहे हैं कि आखिर आरोपियों को कैसे पता चला कि एक शख्स की एक्सीडेंट में मौत हुई है और हम उन नकली मां-पिता की भी तलाश कर रहे हैं”।

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending