Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

चिराग ने बताया क्यों बीमार पड़े मुख्यमंत्री? कांग्रेस विधायक बोलीं- नीतीश सभी को स्वीकार नहीं

Published

on

Chirag Paswan on nitish kumar health

Loading

पटना। तीन राज्यों में हार के बाद कांग्रेस ने 6 दिसंबर को दिल्ली में इंडी गठबंधन की बैठक बुलाई है। इस बैठक में विपक्षी दलों को एकजुट करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं शामिल हो रहे हैं। जदयू सूत्रों ने सीएम नीतीश कुमार के स्वास्थ्य का हवाला दिया था।

दूसरी ओर, आज मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार कैबिनेट की बैठक में पहुंचे तो तस्वीर साफ हो गई वह अभी स्वस्थ हैं। इंडी गठबंधन में शामिल होने के पीछे केवल उनका खराब स्वास्थ्य ही कारण नहीं हो सकता है। अब इस मामले को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली नहीं जाने का कारण बता दिया। तो वहीं कांग्रेस की विधायक प्रतिमा कुमारी ने इशारों में ही नीतीश कुमार सभी को स्वीकार नहीं।

चिराग बोले- मुख्यमंत्री जी हार से डर गए हैं

जमुई से सांसद चिराग पासवान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जैसे बिहार में मुख्यमंत्री जी और उनकी नीतियां फ्लॉप साबित हुई है। पुनः एक बार विपक्ष को एकजुट करने की नीति भी विफल हो गई। नीतीश कुमार का नेतृत्व विपक्ष के किसी भी नेताओं को स्वीकार्य नहीं था। इसीलिए ताश के पत्ते की तरह लोकसभा चुनाव से पूर्व ही बिखर गया।

पासवान ने सोशल मीडिया पर यह भी लिखा कि तीन राज्यों में करारी हार से स्पष्ट पता चल गया कि नीतीश कुमार जी की अगुवाई वाला महागठबंधन प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन के सामने ढेर हो गया।

उन्होंने लिखा 6 दिसंबर को होने वाली विपक्ष की बैठक में नीतीश कुमार जी का शामिल न होना साफ जाहिर करता है कि मुख्यमंत्री जी हार से डर गए हैं और हमेशा की तरह पिछले दरवाजे से भागने के प्रयास में है। नीतीश कुमार जी ये तो अभी शुरुआत ही है,आने वाले दिनों में देखते जाइए क्या होता है।

इंडी गठबंधन की कमान नीतीश को देने पर एक राय नहीं

वहीं, अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते वाली कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी ने अपनी ही सरकार के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। मल्लिकार्जुन खरगे के बुलाने के बावजूद सीएम नीतीश कुमार के नहीं जाने के सवाल पर प्रतिमा कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन की कमान सौंपने को लेकर सभी दल के वरीय नेताओं के एक राय नहीं है। यह फैसला पार्टी के बड़े नेता करेंगे।

प्रतिमा कुमारी ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार की भी छवि राष्ट्रीय स्तर की है। एक हार से कांग्रेस की नीतियों पर सवाल नहीं उठाए जा सकते। कांग्रेस ने अपनी नीतियों के कारण ही इतने लम्बे समय तक जनता की सेवा की।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending