Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन परमाणु सुरक्षा कानून का मसौदा जल्द तैयार करेगा

Published

on

Loading

6a00d8341bfae553ef016304e76617970d-800wiबीजिंग। चीन परमाणु सुरक्षा कानून एवं आणविक ऊर्जा कानून का मसौदा जल्द तैयार करेगा। यह जानकारी बुधवार को जारी एक श्वेत-पत्र में दी गई है। स्टेट काउंसिल इंफॉरमेशन ऑफिस की ओर से जारी श्वेत-पत्र में कहा गया है कि चीन ने 1985 में अपने पहले परमाणु ऊर्जा संयंत्र के निर्माण का कार्य शुरू किया था और तब से इसने परमाणु ऊर्जा प्रतिक्रिया से संबंधित कानून बनाने में तेजी लाई है।

चीन ने 1993 में पहली बार परमाणु दुर्घटनाओं के आपात प्रबंधन पर एक अधिनियम को अंगीकार किया था और उसके बाद रेडियोधर्मी प्रदूषण के नियंत्रण व रोकथाम का एक कानून अंगीकार किया। श्वेत पत्र में कहा गया है आपातकालीन प्रतिक्रिया से संबंधित कानून में परमाणु हादसों को भी शामिल किया गया है।

जुलाई 2015 में राष्ट्र सुरक्षा कानून में संशोधन किया गया और परमाणु आपातस्थिति नियम को मजबूत बनाया गया। बीते वर्षो में चीन ने एक परमाणु आपात प्रबंधन प्रणाली भी स्थापित की है। राष्ट्र स्तर पर नागरिक विभागों और सेना को मिलाकर नेशनल न्यूक्लीयर एक्सीडेंट इमरजेंसी कोर्डिनेशन कमेटी बनाई गई है और नियमित काम के लिए एक सामान्य प्रभारी अधिकारी है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending