Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

एक बच्चा जिसका जन्म मां-बाप की मौत के चार साल बाद हुआ

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आपने ‘कुंवारा बाप’ पिक्चर देखी होगी। फिल्म का नाम सुनकर ही हंसी आती है। खैर, बात असल ज़िन्दगी की करते हैं। अभी तक आपको ये लग रहा होगा कि ये खबर झूठी है या हम, आपको टीवी चैनलों की तरह बस लुभा रहे हैं। जी नहीं, ये खबर चीन से है और सच्ची है। अरे! ये चीन की कोई नई टेक्नोलॉजी नहीं है। पूरी बात तसल्ली से बताते हैं।

बच्चे के मां-बाप 2013 में एक रोड एक्सीडेंट में मारे गए थे। लेकिन दोनों ने अपने भ्रूण पहले ही सुरक्षित रखवा दिए थे। वो चाहते थे कि उनका बच्चा आईवीएफ तकनीक से जन्म ले। मां-बाप की मौत के बाद उनके भ्रूण को चीन के नानजिंग हॉस्पिटल में करीब माइनस 196 डिग्री टेम्प्रेचर पर रखा गया था। आपको बता दें कि, चीन में सरोगेसी पर पाबंदी है। तो ऐसे में एक ही विकल्प बचता है कि सरोगेशन के लिए चीन के बाहर कोख ढूंढी जाए। जिस बच्चे की बात हम कर रहे है उस बच्चे को कोख अफ्रीकी देश लाओस में एक महिला से मिली थी। वहां एक महिला की कोख में भ्रूण को प्लांट किया गया और दिसंबर 2017 बच्चे का जन्म हुआ।

बच्चे का नाम तियांतियां रखा गया। तियांतियां के सामने नागरिकता की समस्या आ रही थी। क्योंकि सरोगेट मदर टूरिस्ट वीजा लेकर चीन आई और उसे जन्म दिया। इसलिए चीन उसे लाओस का नागरिक मान रहा था। तब बच्चे को चीनी नागरिक साबित करने के लिए दादा-नाना को अपना डीएनए टेस्ट देना पड़ा था।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending