Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

कैबिनेट मंत्री का दावा- महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर बदली सरकार

Published

on

Tanaji Sawant Devendra Fadnavis

Loading

महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री तानाजी सावंत ने दावा किया है कि देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर महाराष्ट्र में सरकार बदली। तानाजी सावंत ने ओस्मानाबाद में एक जनसभा के दौरान कहा कि ‘हमारी (शिंदे गुट के नेताओं की) और देवेंद्र फडणवीस जी की बैठकें हुईं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा मैं और मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दो साल में 100 से 150 बैठकें की। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस के आदेश पर शिवसेना और भाजपा ने ओस्मानाबाद जिला परिषद का चुनाव साथ लड़ा और यहीं से गठबंधन की शुरुआत हुई।’

सावंत ने कहा कि उन्होंने ही पहले जाकर मातोश्री में बगावत का बिगुल बजाया था। सावंत ने ये भी कहा कि कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाना राज्य की 12 करोड़ जनता का अपमान था, जिन्होंने शिवसेना-भाजपा के गंठबंधन को वोट दिया था।

बता दें कि जून 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना विधायकों ने बगावत कर दी थी, जिसके चलते उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के गठबंधन वाली महाविकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी। इसके बाद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना और भाजपा के गठबंधन में नई सरकार बनी, जिसमें देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री हैं।

विपक्ष ने कसा तंज

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता और महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने तानाजी सावंत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे साफ है कि बगावत के बीज शिंदे गुट के विधायकों के दिमाग में बहुत पहले से थे। बागी विधायकों ने आरोप लगाया था कि ठाकरे पार्टी विधायकों से नहीं मिलते और मंत्रियों, विधायकों को फंड नहीं दिया जाता, इससे साफ है कि उनका यह बहाना खोखला था।

Continue Reading

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending