Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सीएए पर रामपुर में भी हुआ हिंसक प्रदर्शन, भीड़ ने कई गाड़ियां फूंकीं

Published

on

Loading

लखनऊ। नागरिकता कानून (संशोधित) को लेकर विरोध में शनिवार को रामपुर में भी बवाल हो गया। यहां उलेमाओं ने ईदगाह में प्रोटेस्ट काल किया था लेकिन प्रशासन ने इज़ाज़त नही दी।

लोगों को रास्ते मे रोका गया जिसके बाद भीड़ उग्र हो गई। भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। गुस्साई भीड़ ने कई बाइको में आग लगा दी। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि छह लोग घायल हुए हैं।

इस सारे बलवे के बाद एडीजी अविकाश चंद्र मौके पर पहुंच गए और लोगो से बात कर उनको समझने की कोशिश की।एक शख्स की मौत के सवाल पर एडीजी ने कहा कि अभी हम मामले की छानबीन कर रहे हैं। जो कोई जानकारी होगी जल्द ही बताया जाएगा।

एडीजे ने बताया कि तहसील मुख्यालय पर इन लोगो ने प्रोटेस्ट काल किया था। डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन कि तरफ से डीएम और एसपी ने सभी लोगों से शांतिपूर्वक प्रदर्शन का निवेदन किया था और इन लोगो ने उनके आग्रह को भी स्वीकार कर लिया था।

इसके बावजूद भी लोग वहा इकठ्ठा हुए। यहां पर कुछ अराजक तत्व शामिल थे। पत्थरबाजी की जिससे फिजा बिगड़ी। यहां 2 बाइकों में भी आग लगाई गई है।

 

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending