Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

ब्रिटिश शाही दंपति के स्वागत समारोह में जुटा फिल्म, खेल, व्यापार जगत

Published

on

ब्रिटिश शाही दंपति के स्वागत समारोह में जुटा फिल्म, खेल, व्यापार जगत

Loading

ब्रिटिश शाही दंपति के स्वागत समारोह में जुटा फिल्म, खेल, व्यापार जगत

मुंबई| ब्रिटिश शाही दंपति प्रिंस विलियम्स और उनकी पत्नी केट मिडिलटन की पहली भारत यात्रा के दौरान यहां शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्य राय बच्चन, परिणीति चोपड़ा और हुमा कुरैशी सरीखी हस्तियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। द ताज महल पैलेस होटल में रविवार रात उनके लिए स्वागत समारोह रखा गया, जिसमें फिल्म जगत, खेल व कारोबार जगत की दिग्गज हस्तियां जुटीं।

स्वागत समारोह के मेजबान ऐश्वर्य व शाहरुख खान रहे। इस दौरान किंग खान सूट व बो-टाई में नजर आए। उन्होंने इस बारे में ट्विटर पर लिखा, “शाही दंपति बहुत उदार व शांत हैं। जैसा कि मैंने कहा कि आज की रात राजा व रानी और योद्धाओं की है। कामना करता हूं कि सारी रातें ऐसी हों।”

वहीं स्वागत समारोह में ‘धक-धर्क गर्ल’ माधुरी दीक्षित साड़ी में पहुंचीं। उनके साथ उनके पति श्रीराम नेने भी थे।माधुरी ने समारोह के बाद ट्विटर पर लिखा, “उनके राजा-रानी विलियम्स व केट से मुलाकात सुखद रही। बहुत ही दयालु व जमीन से जुड़े हुए हैं।”सितारों ने इस समारोह के कुछ स्नैपशॉट्स सोशल मीडिया पर शेयर किए, जो इस बात के प्रमाण हैं कि शाही दंपति की पहली भारत यात्रा के लिए विशेष प्रयास किए गए थे।

इस स्वागत समारोह में ऋषि कपूर, नीतू कपूर, करन जौहर, अनिल कपूर, अदिति राव हैदरी, आलिया भट्ट, सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, फरहान अख्तर, जैकलिन फर्नाडीज, सोफी चौधरी व गायिका कनिका कपूर भी बहुत करीने से पहने परिधानों में पहुंचीं। इनमें से अधिकांश के परिधान डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किए थे। वहीं, अपने स्टाइल के लिए जानी जाने वाली कैंब्रिज की रानी केट मिडिलटन ने इस खास मौके पर नीली गाउन पहनी। सेलिब्रिटीज उनसे हाथ मिलाने के लिए कतारबद्ध नजर आईं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending