Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इस मेले में खिलौने की जगह बिकती हैं दुल्हनें और झूला झूलने के बजाय लोग..

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आपने अभी तक मेलों में बच्चों के ख़िलौने और झूले या कई तरह की जरूरत की चीज़े और सामान बिकते हुए देखा होगा। लेकिन आज हम आपको जिस मेले के बारे में बताने जा रहें हैं उसका नाम हैं दुल्हनों का मेला जी हां सही सुना आपने दुल्हनों का यह मेला कहीं और नहीं बल्कि बुल्गारिया में स्टारा जागोर में लगता हैं।

आपको बता दे यह मेला हर तीन सालों में बुल्गारिया के कलाइदझी समुदाय द्वारा लगाया जाता हैं जो पिछले कई सालों से चलता आ रहा हैं।

आपको बता दे की इस मेले में अक्सर लोग अपने पुरे परिवार के साथ दुल्हन को ख़रीदने के लिए आते हैं यहां बिकने वाली दुल्हनें ज्यादातर कम उम्र ही होती हैं यहां पर लड़का अपनी पसंद की लड़की को चुनता हैं और उससे बात चीत करता हैं दुल्हा दुल्हन के परिवार वालों द्वारा तय की गयी रकम अदा कर अपने घर ले जा सकता हैं इस मेले में उस लड़के के वहीं परिवार भी शामिल होते हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं फिर कर्जे में डूबे होते हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending