ऑफ़बीट
यूपी के इस शहर के घरों में लगे नलों से निकलने लगा पानी की जगह खून, मच गया हड़कंप
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में आज दोपहर उस समय सनसनी फैल गयी। दरअसल, क्षेत्र के नलो में खून मिश्रित पानी आने से क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते ये बात पूरे शहर में आग की तरह फैल गयी।
हंगामे की सूचना पर प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। उन्हें बताया गया कि पानी की पाइप लाइन में कहीं लीक होने की वजह से खून आ गया। पानी की सप्लाई के लिए टैंक मंगवाए गए।
कटघर थाना क्षेत्र के पीतल नगरी में कच्ची बस्ती में करीब 25 से 30 परिवार सिल पत्थर का काम करते है। इस बस्ती के आसपास मुस्लिम आबादी है। आज दोपहर 3 बजे करीब बस्ती की सरकारी पानी की पाइप लाइन से लोगो के घरों में पानी की टंकी से लाल रंग का पानी आने लगा जब लोगो ने उसको देखा तो वह खून मिला पानी था।
बस्ती में रहने वाले सभी लोगो ने अपने घरों में पानी चैक किया तो सबके घरों में पानी मे खून और चर्बी के टुकड़े आने लगे। जिसपर लोगो ने तुरंत पुलिस को और मौजूदा पार्षद को सूचना दी। मौके पर पुलिस के सामने बस्ती के लोगो ने जमकर हंगामा काटा।
चूंकि बकरीद हैं तो मामले की गम्भीरता को दखते हुए जी एम जलकल विभाग मुरादाबाद भी लाव-लश्कर के साथ मौके पर पहुंच गए और क्षेत्र वासियों से बात करने के बात जलनिगम के अधिकारियों को आदेश दिया कि जल्दी से जल्दी समस्या को निपटाया जाए।
जबकि जल निगम के अधिकारियों का कहना था कि किसी नाले में पानी का पाइप लीक हो गया है। जिसके कारण नाले में बह रही गन्दगी उसमे मिल गई है। अभी वाटर सप्लाई बंद करा दी गई है और जल्द ही लीकेज ठीक करा दी जाएगी।
बस्ती का आलम यह है कि सरकारी सुविधा के नाम पर बस इनके पास सरकारी पानी की टंकी है। बस्ती कच्चे मकान है और शौचालय तक नही है। पक्की नाली भी नही है सडके भी कच्ची है। नगर निगम पर इस बस्ती ने सवालिया निशान लगा दिया है।
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
ऑटोमोबाइल3 days ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल24 hours ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय24 hours ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात