Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कांग्रेस पर भाजपा का तंज, कहा- कैसे करते हो असफल रॉकेट की बार-बार लॉन्चिंग

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आज रविवार को दिल्ली में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की ‘हल्ला बोल’ रैली है जिसे राहुल गांधी संबोधित करेंगे। रैली से पहले राहुल गांधी व कांग्रेस का मजाक उड़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने तंज कसा है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि एक असफल रॉकेट को बार-बार लॉन्च करने से नासा के वैज्ञानिक भी हैरान हैं। वे कांग्रेस से संपर्क करके पूछ रहे हैं कि पार्टी इसका प्रबंधन कैसे कर रही है।

पूनावाला ने कहा कि हल्ला बोल रैली ‘राहुल रीलॉन्चिंग’ का पांचवा सीजन है। इससे पहले चार सीजन फ्लॉप हो चुके हैं। पूनावाला ने ममता बनर्जी, केसीआर, अरविंद केजरीवाल और नीतीश कुमार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये सभी नेता ‘मैं हूं न’ मूवी की तर्ज पर काम कर रहे हैं। इन नेताओं की हालत एक अनार (कुर्सी) पांच बीमार जैसी हो गई।

कांग्रेस की आज हल्ला बोल रैली

बता दें कि आज कांग्रेस मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी वृद्धि के खिलाफ हल्लाबोल अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस रैली में राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता भाग लेने जा रहे हैं। इसके अलावा राहुल गांधी सात सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,500 किलोमीटर की भारत जोड़ी यात्रा शुरू करेंगे।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

कांग्रेस की हल्ला बोल रैली से पहले राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘राजा मित्रों की कमाई में व्यस्त प्रजा महंगाई से त्रस्त। आज, लोगों को जरूरत का सामान खरीदने से पहले भी दस बार सोचना पड़ रहा है। इन तकलीफों के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं। हम महंगाई के खिलाफ आवाजें जोड़ते जाएंगे, राजा को सुनना ही पड़ेगा।”

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending