Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मिशन 2019 : इस राज्य की सभी लोकसभा सीटें जीत सकती है भाजपा

Published

on

Loading

2019 लोकसभा चुनाव में हालांकि अभी काफी वक्त शेष है। लेकिन, भाजपा कांग्रेस से लगायत सभी प्रमुख क्षेत्रीय पार्टियों ने अभी से 2019 की तैयारियां शुरू कर दी है। एक तरफ जहां अटकले लगाई जा रही है कि महागठबंधन इस बार भाजपा पर भारी पड़ेगी। वहीं दूसरी ओर एक राज्य ऐसा भी है जहां भाजपा पूरी तरह क्लीन स्वीप करेगी। इस राज्य में महागठबंधन का शोर नहीं बल्कि भाजपा का जोर हावी रहेगा।

फिलवक्त भारतीय राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह ने विपक्षी दलों को चेताया है कि इस बार 2019 में भाजपा पहले से ज्यादा सीटों से जीत कर बहुमत की सरकार पुनः बनाएगी।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कह चुके हैं कि हम 2014 से अधिक सहयोगी पार्टियों के साथ 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में तमिलनाडु राज्य में भाजपा और एआईएडीएमके का गठबंधन होने की संभावना सबसे अधिक लगाई जा रही है। तमिलनाडु राज्य में वर्तमान समय में  एआईएडीएमके की सरकार है।

2014 में हुए लोकसभा चुनावों में तमिलनाडु में एआईएडीएमके को 45% तो वहीं भाजपा को लगभग 20% मत प्राप्त हुए थे। विपक्षी पार्टियों में डीएमके को 27% तथा कांग्रेस को मात्र 4% ही मत प्राप्त हुए थे। ऐसे में तमिलनाडु में विपक्षी पार्टियों कांग्रेस और डीएमके का गठबंधन होने की स्थिति में भी एनडीए इस गठबंधन पर भारी पड़ सकता है।

2014 में एआईएडीएमके और भाजपा ने अलग-अलग चुनाव लड़ कर भी राज्य की 39 सीटों पर विजय प्राप्त की थी। इस स्थिति में वर्ष 2019 के चुनाव में इन दोनों पार्टियों का गठबंधन होने से राज्य की 39 सीटें गठबंधन के प्रत्याशियों के द्वारा जीती जा सकती हैं।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending