Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

दिग्विजय सिंह की पत्नी को आइटम कहने वाले भाजपा के सांसद का नया लम्पट बयान

Published

on

Loading

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के एक सांसद हैं। नाम हैं मनोहर ऊंटवाला। इनके पास एक दिव्य शक्ति है। जिसके तहत इनका दावा है कि अगर कोई प्रधानमंत्री मोदी या इनके राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चूं भी कर देगा तो ये किसी को भी, कहीं से भी, कभी भी इस दुनिया से गायब करा सकतें हैं। कई शोधों और सांसद जी के इतिहास पर जब नज़र डाली तो पता चला कि ये लेओ! ये तो फर्जी ही बोला करतें है। अर्थात ये इनके बड़बोले भाषण का हिस्सा हैं। इससे पहले भी ये इस प्रकार की अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर चुके हैं।

ऊंटवाला रविवार को शाजापुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। ये कार्यक्रम किसान सम्मान यात्रा का था। किसान एक सांसद से अपने काम की कल्याणकारी चार बातें सुनने आए थे। लेकिन सांसद ने उनको क्या सुनाया? बोले कि, जो कोई भी हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपमानित करेगा, उसे वो जूते की नोंक पर रखेंगे और जो कोई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अपमान करेगा, उसे दुनिया से ही गायब करने की ताकत रखते हैं। इससे पहले भी पिछले हफ्ते सांसद ऊंटवाल ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के लिए कहा था कि वो दिल्ली से आइटम लेकर आए हैं। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता सिंह को आइटम कहा था।

बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वो दिग्विजय सिंह की बहुत इज्जत करते हैं और महिलाओं का भी सम्मान करते हैं। उनके बयान को मीडिया ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। जहाँ एक तरफ मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में विधान सभा चुनाव होने हैं वहीँ दूसरी तरफ नेताओं के ऐसे बिगड़े बोल विपक्षी पार्टियों को निशाना साधने के मौके दे देते हैं।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending