Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सड़क हादसे में हो गई थी माता-पिता की मौत, 4 साल बाद हुआ बच्चे का जन्म

Published

on

Loading

अगर आपसे कोई कहे कि माता-पिता की मौत चार साल पहले हो गई थी और अब उसके बच्चे का जन्म हुआ है, तो इस बात पर शायद आप भरोसा न करें कि ऐसा कैसे संभव है, लेकिन ये सच है। ऐसा ही एक मामला चीन से सामने आया है।

जिस बच्चे का जन्म उसके माता-पिता के मरने के चार साल बाद हुआ है उस बच्चे के पैरंट्स की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वर्ष 2013 में हुई इस दुर्घटना से पहले इस दंपती का प्रजनन संबंधी उपचार चल रहा था।

दंपती की मौत के बाद उनके माता-पिता ने उनके फर्टिलाइज्ड एम्ब्रायो को हासिल करने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। एम्ब्रायो को ननजिंग के पूर्वी शहर के एक अस्पताल में रखा गया था। बच्चे को 9 दिसंबर को लाओस की सरोगेट मां ने जन्म दिया।

चीन में सरोगेसी अवैध है और इस तकनीक से बच्चे की इच्छा रखने वालों को विदेश में विकल्प तलाशने पड़ते हैं। बच्चे के दादा-दादी को निषेचित भ्रूण को चीन से बाहर ले जाने के लिए कई रोड़ों को हटाना पड़ा। ख़बरों के मुताबिक सरोगेसी एक्सपर्ट और दंपती के माता-पिता की मदद करने वाली लियू बाउजन ने कहा कि पहले हमने सोचा था कि एम्ब्रायो को विमान से भेजें लेकिन कोई भी विमानन कंपनी ने ऐसा करने के लिए राजी नहीं हुई। इसलिए दोनों परिवारों ने एम्ब्रायो को सड़क के रास्ते लाओस पहुंचाने का फैसला लिया।

परिवार के लिए अगली चुनौती बच्चे को वापस चीन लाना था क्योंकि सरोगेसी के जरिए देश से बाहर जन्मे बच्चों को वापस लाने के लिए डीएनए टेस्ट से यह साबित करने की जरूरत है कि बच्चे के माता-पिता में से एक चीनी नागरिक है। सरोगेट मां को टूरिस्ट वीजा पर चीन लाया गया और उन्होंने गुआंझो अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। बच्चे को वहां 15 दिनों तक रखा गया जब तक उसके दादा-दादी, नाना-नानी चारों ने डीएनए टेस्ट के लिए खून जांच नहीं करवाई।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending