Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में आसमान साफ, तेज धूप

Published

on

Loading

87252474पटना| बिहार में राजधानी पटना व इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह आसमान साफ रहा। धूप तेज रही। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

बिहार के अन्य शहरों जैसे भागलपुर में न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री, गया में 16.1 डिग्री और पूर्णिया में 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  वहीं, एक दिन पहले बुधवार को पटना में अधिकतम तापमान 31 डिग्री, पूर्णिया में 30.2 डिग्री और भागलपुर में 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending