Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश में राहत भरी सुबह

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर बुधवार सुबह राहत भरी रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है। राज्य में आसमान साफ और मौसम सुहावना रहा। धूप थी, लेकिन हवाएं चलने से गर्मी महसूस नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य वासियों को फिलहाल दिन की गर्मी से मुक्ति नहीं मिलने वाली है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री, इंदौर में 19.3 डिग्री, ग्वालियर में 23.1 डिग्री और जबलपुर में 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, एक दिन पहले यानी मंगलवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री, इंदौर में 35.6 डिग्री, ग्वालियर में 37.9 डिग्री और जबलपुर में 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: विधायक हजारीलाल दांगी के पोते ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, LLB की कर रहा था पढ़ाई

Published

on

Loading

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के पोते विजय दांगी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को उसके पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार उसका अपने दोस्त से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है।

मृतक का नाम विजय बताया जा रहा है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि ‘मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं घरवालों को परेशान ना करें’, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक विजय की उम्र 19 साल बताई जा रही है।

मृतक विजय इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। सुसाइड के पीछे दोस्ती का कारण सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक शव को सोमवार रात को ही पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद विजय का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यहां विधायक के रिश्तेदार भी पहुंच चुके हैं। विजय के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है, उन्हे समझ ही नहीं आ रहा उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। विजय ने अपने सुसाइड नोट में घर वालों से माफी मांगी है। विजय का एक बड़ा भाई और है जो एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।

Continue Reading

Trending