Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र में तापमान बढ़ा

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य स्थानों पर उत्तर दिशा से आ रही सर्द हवाओं का असर कमजोर पड़ने से बीते 24 घंटों में तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना जताई है। राज्य में सोमवार को मौसम सुहावना है। आसमान साफ होने से धूप खिली है, लेकिन हवाओं में ठंडक घुली होने से काफी राहत है। राज्य में बीते दो दिनों में हवाओं के रुख में बदलाव आया है। उत्तर की ओर से आने वाली सर्द हवाओं का जोर कमजोर पड़ने से ठंड कुछ कम हुई है और तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई है।

भोपाल का सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री, इंदौर का 17.5 डिग्री, ग्वालियर का 16.6 डिग्री और जबलपुर का 20 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले रविवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री, इंदौर का 29.6 डिग्री, ग्वालियर का 31.9 डिग्री और जबलपुर का 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending