Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

पटना| बिहार के वैशाली जिले में शुक्रवार देर रात एक पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वैशाली के जिला मुख्यालय हाजीपुर में पदस्थापित एक सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार यादव की शुक्रवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव शनिवार को मिला।

अधिकारी ने कहा कि यादव गश्ती पर जाने के लिए पुलिस थाने से निकले थे, लेकिन फिर नहीं लौटे।

पुलिस के मुताबिक, उन्हें चार गोलियां मारी गईं।

इस नृशंस घटना के एक दिन पहले ही बिहार पुलिस के प्रमुख पी.के.ठाकुर ने दावा किया था कि बिहार में अपराध नियंत्रण में है।

वहीं, विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार की आलोचना करते हुए दरभंगा जिले में पिछले महीने दो इंजीनियरों की हत्या और इस महीने अपराध की अन्य घटनाओं का मामला उठाया और इसे बिहार में जंगलराज करार दिया।

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद : टाटा स्टील के अधिकारी की हत्या करने वाला बदमाश मुठभेड़ में ढेर, सब इंस्पेक्टर घायल

Published

on

Loading

गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद इलाके में शुक्रवार को पुलिस और दो बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश को गोली लगी। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया, जिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए बदमाश पर टाटा स्टील्स में कार्यरत विनय त्यागी नामक शख्स की चाकू मारकर हत्‍या करने का आरोप था।

पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया, ’10 मई को थाना साहिबाबाद क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों में मुठभेड की सूचना प्राप्त हुई। मुठभेड के दौरान एक आरोपी और एक सब इंस्पेक्टर गंभीर रुप से घायल हुए, जिन्हें तुरंत ही उपचार के लिए अस्पाताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। वहीं, उपचार के लिए भर्ती हुए आरोपी की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, “जानकारी करने पर उसका नाम अक्की उर्फ दक्ष निवासी सीलमपुर दिल्ली का होना पाया गया। उक्त आरोपी बीती 4 मई को थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र के अंतर्गत हुई लूट और हत्या की घटना में वांछित था। आरोपी के कब्जे से एक लूटा हुआ मोबाइल फोन और एक अवैध हथियार बरामद किया गया है। आगे की जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading

Trending