Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

SC-ST एक्ट के विरोध में 19 अगस्त को लखनऊ में सवर्ण समाज करेगा एक भीमकाय आंदोलन

Published

on

Loading

लखनऊ। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 19 अगस्त को एक आंदोलन होने जा रहा है। इस आंदोलन में का आयोजन सवर्ण समाज के लोगों द्वारा किया जाएगा। इसमें प्रदेश भर से सवर्ण समाज के लाखों लोगों के जुटने की उम्मीद है। एससी-एसटी एक्ट के विरोध में आयोजित इस आंदोलन को ‘सवर्ण न्याय आंदोलन’ का नाम दिया गया है।

यहां सवर्ण समाज के लोग एससी-एसटी एक्ट पर सरकार के फैसले को बदलने की मांग करेंगे। सवर्ण भारत परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीयूष पंडित ने कहा कि आरक्षण विरोधी संगठन के लोग यहां एकजुट होकर सरकार से अपना फैसला बदलने की मांग करेंगे।

उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार ने सवर्णो के हित की बात नहीं की। सवर्ण समाज बेरोजगारी और गरीबी की ओर बढ़ रहा है। एससी एसटी एक्ट से सवर्णो का उत्पीड़न होता है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending