Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बिग बॉस के घर में खूब रोई थी ये एक्ट्रेस, 3 साल बाद कर ली थी आत्महत्या

Published

on

प्रत्यूषा बनर्जी

Loading

मुंबई। बिग बॉस को टीवी का सबसे चर्चित और विवादित शो कहा जाता है। शो को विवादित कहने के पीछे इसके हर सीजन में होने वाले कोई न कोई विवाद है। इस शो की शुरुआत साल 2006 में शुरु हुई थी।

प्रत्यूषा बनर्जी

 

पहले सीजन के विजेता राहुल रॉय थे। आज हम बिग बॉस की एक ऐसी कंटेस्टेंट की बात करने जा रहे हैं जिसने शो के दौरान बहुत रोई थीं और आज वो इस दुनिया में नहीं है। हम बात कर रहे हैं प्रत्यूषा बनर्जी की।

 

प्रत्यूषा को असली पहचान मशहूर टीवी सीरियल बालिका वधू से मिली थी। इस शो में प्रत्यूषा ने आनंदी का किरदार निभाया था। प्रत्यूषा शो के दौरान अपने घरवालों को याद कर अक्सर रोया करती थी।

इसके अलावा कई बार सलमान खान की डांट पड़ने पर रो दिया करती थीं। प्रत्यूषा अब इस दुनिया में नहीं हैं। 1 अप्रैल को प्रत्यूषा ने आत्महत्या कर ली थी। बाद में प्रत्यूषा को ब्वॉयफ्रेंड पर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending