Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

OMG ! भोजपुरी एक्टर निरहुआ से इस टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस ने बोला – ‘अपनी लिमिट में रह…’

Published

on

Loading

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के चाहने वालों की कमी नहीं है। निरहुआ ने भोजपुरी सिनेमा में कई हिट फिल्में दी हैं। और भोजपुरी हॉट एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ उनकी जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा में बहुत पसंद किया जाता है।

साभार – इंटरनेट

यहां वह बॉलीवुड एक्ट्रेस के चक्कर में फंसते नजर आए। भोजपुरी सिनेमा के इस सुपरस्टार को बॉलीवुड की ‘बागी’ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर से करारा जवाब भी मिला है। जी हां, निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला है। जिसमें वे बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ नजर आ रहे हैं।

Abhi to maine start kiya hai ?#duet #tiktok @shradhakapoor_official @dineshlalyadav

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav) on

इस वीडियो में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ‘बागी’ फिल्म के अपने डायलॉग बोलती हैं। जबकि निरहुआ टाइगर श्रॉफ वाले डालयॉग बहुत ही स्वैग के साथ बोलते हैं। ये पूरी वीडियो बहुत ही मजेदार है, और टाइगर श्रॉफ के डायलॉग्स पर निरहुआ का एक्टिंग करना वाकई कमाल है। इस तरह ये वीडियो भरपूर मस्ती भरा है।

साभार – इंटरनेट

निरहुआ अपने फैंस के बीच फेमस हैं, निरहुआ के फैंस तो उन्हें पसंद करते ही हैं। इसलिए निरहुआ भी अपने फैंस को नाराज नहीं करना चाहते और इसीलिए अपने लेटेस्ट वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। यही वजह है कि निरहुआ सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं और उनकी कोई भी फोटो या वीडियो को उनके फैंस जरूर देखते हैं।

साभार – इंटरनेट

निरहुआ बिग बॉस सीजन 6 में भी शामिल हो चुके हैं। उस समय भी निरहुआ को अपने फैंस का भरपूर प्यार मिला था। इसी बीच निरहुआ-आम्रपाली का अगला प्रोजेक्ट ‘निरहुआ चलल लंदन’ की भी काफी चर्चा है।

मनोरंजन

धर्मेंद्र को आधी रात हुआ अफसोस, लिखा- काश मां-बाप को और वक्त दिया होता

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और ही-मैन धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और थॉट्स इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर शेयर करते रहते हैं। अब धर्मेंद्र ने अपने पिता के साथ वाली एक फोटो पोस्ट की है और इसके साथ ही अपने दिल में उठ रही टीस के बारे में बताया।

तस्वीर में वो, उनके पिता और सनी देओल नजर आ रहे हैं। तस्वीर में पिता किशन सिंह छड़ी पकड़े हुए कुर्सी पर बैठे हुए हैं और उनके दोनों ओर धर्मेंद्र और सनी बैठे हैं। तस्वीर के साथ धर्मेंद्र ने लिखा काश! मां बाप को और वक्त दिया होता! एक्टर ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ एक तस्वीर भी शेयर की: “दोस्तों, आपकी शुभकामनाओं और उनके आशीर्वाद से मैं अपनी खेती बाड़ी में बिजी हो गया।

आप सभी को प्यार… यह प्यारा ट्रैक्टर राजकोट के एक प्यारे फैन और दोस्त की ओर से गिफ्ट है… इस साल आप मुझे श्रीराम राघवन की एक खूबसूरत फिल्म इक्कीस में देखेंगे। बॉलीवुड के “ही-मैन” के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने छह दशक से ज्यादा लंबे करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्हें पिछली बार शाहिद कपूर और कृति सैनन-स्टारर ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था। एक्टर जल्द ही श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ में दिखाई देंगे, जिसमें अगस्त्य नंदा भी हैं।

Continue Reading

Trending