Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इस लड़की को देखकर सब कुछ फीका दिखने लगेगा,सोशल मीडिया पर लगा रखी है आग

Published

on

Loading

नई दिल्ली। खूबसूरती उस फूल की तरह होती है जिसे सिर्फ देख कर महसूस किया जा सकता है। उसे मसला या कुचला नहीं जा सकता। हर वो चीज़ जिसे देख कर आनंद का अनुभव हो, खूबसूरती के दायरे में आती है। इसी दायरे में आजकल एक लड़की फिट बैठ रही है। ये लड़की सोशल मीडिया पर खूब सर्च की जा रही है और लोग इसे घंटो निहारते रहते हैं। कमाल सिर्फ इस लड़की की खूबसूरती का है। दिखने में बिलकुल ये एक बार्बी डॉल की तरह लगती है। इसकी आकर्षक तस्वीरें देखकर आप भी अपने होश खो बैठेंगे।

इस खूबसूरत लड़की का नाम है अल्दीरा चेना है। अल्दीरा इंडोनेशिया की रहने वाली हैं और महज 18 साल की हैं। अल्दीरा चेना पेशे से एक मॉडल हैं और इंडोनेशिया में ये अपनी मॉडलिंग के चलते काफी ज्यादा मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर जब से इन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, लोगों की राय के मुताबिक अच्छी से अच्छी मॉडल इनके आगे फीकी पड़ रही है। अल्दीरा चेना सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और अपने लाखों करोड़ों दर्शकों के लिए अक्सर अपनी बोल्ड और सुन्दर तस्वीरें शेयर करती हैं।

तस्वीरों से आप अन्दाज़ा लगा ही सकते हैं कि अल्दीरा चेना को सोशल मीडिया यूज़र्स का इतना प्यार क्यों मिल रहा है। इन तस्वीरों को देखने के बाद आप भी सोशल मीडिया पर इनको सर्च करके इनके प्यार में गिरफ्तार हो सकते हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending