Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अमरनाथ यात्रा के लिए 1,726 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

Published

on

अमरनाथ यात्रा के लिए 1,726 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

Loading

अमरनाथ यात्रा के लिए 1,726 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

जम्मू| अमरनाथ यात्रा दो जुलाई से शुरू होने के बाद अब तक 75,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। 1,726 श्रद्धालुओं का एक अन्य जत्था शुक्रवार को जम्मू से रवाना हुआ। तीर्थयात्रियों का जत्था सुरक्षाबलों की देखरेख में 12 बसों और 28 हल्के वाहनों में रवाना हुआ।

इस वार्षिक यात्रा का प्रबंधन देखने वाले श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के एक अधिकारी ने बताया, “दो जुलाई से यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 75,000 से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।”

इस यात्रा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। घाटी में आतंकवादी गतिविधियों की वजह से भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जम्मू एवं कश्मीर पुलिस यात्रियों की सुरक्षा में मुस्तैद हैं। कश्मीर घाटी में इस साल बढ़ी हुई आतंकवादी गतिविधियों की वजह से यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

समुद्र तल से 3,888 मीटर ऊंचाई पर स्थित इस गुफा तक पहुंचने के लिए श्रद्धालु उत्तरी कश्मीर में बालटाल तथा दक्षिणी कश्मीर में नुनवान (पहलगाम) आधार शिविरों का इस्तेमाल करते हैं। गांदेरबल जिले में स्थित बालटाल आधार शिविर से श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा तक पहुंचने के लिए 14 किलोमीटर की चढ़ाई करनी पड़ती है, पर परंपरागत पहलगाम मार्ग से उन्हें 46 किलोमीटर की लंबी चढ़ाई करनी पड़ती है।

बालटाल आधार शिवर से पवित्र गुफा तक पहुंचने वाले उसी दिन बाबा बर्फानी के दर्शन कर लौट आते हैं, जबकि पहलगाम मार्ग से श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा तक पहुंचने में तीन दिन लगते हैं। बालटाल तथा पहलगाम आधार शिविरों से श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा तक ले जाने और वहां से लाने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी है।

मौसम विभाग ने यात्रियों लिए जारी अपने दैनिक बुलेटिन में बताया है कि बालटाल से पवित्र गुफा और पहलगाम से पवित्र गुफा जाने वाले मार्गो में मौसम शुष्क रहेगा। इस साल यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक दो श्रद्धालुओं की जान गई है, लेकिन यह स्वाभाविक मौत बताई गई है। दो जुलाई को शुरू हुई यह यात्रा 17 अगस्त को समाप्त होगी, जब श्रावण मास की पूर्णिमा और रक्षा बंधन है।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending