Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

डलास में प्रदर्शन के दौरान चलीं गोलियां, 5 पुलिस अधिकारियों की मौत

Published

on

अमेरिकी राज्य टेक्सास में 4 पुलिस अधिकारियों की गोली मारकर हत्या

Loading

अमेरिकी राज्य टेक्सास में 4 पुलिस अधिकारियों की गोली मारकर हत्यावाशिंगटन| अमेरिकी राज्य मिनेसोटा एवं लुईजियाना में हाल में पुलिसिया गोलीबारी में दो अश्वेत युवकों की मौत के विरोध में डलास नगर में हो रहे एक प्रदर्शन के दौरान बंदूकधारियों ने पांच पुलिस अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी और छह अन्य को घायल का दिया। समाचारपत्र ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस प्रमुख डेविड ओ. ब्राउन ने कहा कि हमले को चार संदिग्धों को बंदूकों के साथ अंजाम दिया। वे प्रदर्शन वाली जगह पर घात लगाए बैठे थे।

टेक्सास के डलास नगर में गुरुवार देर शाम मिनेसोटा राज्य में फिलांदो कैस्टाइल एवं लुईजियाना राज्य में एल्टन स्टर्लिग नामक युवक की पुलिस गोलीबारी में हुई मौत के विरोध में प्रदर्शन हो रहा था। उसी दौरान बंदूकधारियों ने गोलियां चलाई गईं।

कैस्टाइल (32) को बुधवार को एक पुलिस अधिकारी ने उसी की कार में गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। उसकी मंगेतर डायमंड रेनॉल्ड्स ने इस घटना के तुरंत बाद फेसबुक पर एक संदेश दिया था।

एक वीडियो में डायमंड की चार वर्षीया बेटी कार की पिछली सीट पर बैठी सारा मंजर अपनी आंखों से देखती नजर आ रही है।

डायमंड के अनुसार, पुलिस ने फैलक्न हाइट्स जिले में उनकी कार को महज एक लाइट टूटी होने की वजह से रोका था।

कैस्टाइल के पुलिस की गोली से मारे जाने की घटना लुईजियाना में गोलीबारी में 37 वर्षीय एल्टन स्टर्लिग के मारे जाने के बाद सामने आई है।

एल्टन दो श्वेत पुलिस अधिकारियों के साथ हुई झड़प में मारा गया था। एक राहगीर ने स्मार्टफोन से इस घटना की वीडियो बनाई थी, जो बाद में सोशल मीडिया में आ गई जिसे लेकर लोगों में जबर्दस्त आक्रोश है।

पुलिस ने कहा कि मारे गए चार पुलिस अधिकारी डलास पुलिस के अधिकारी हैं और पांचवां पीड़ित डलास एरिया रैपिड ट्रांजिट बल से है। ट्रांजिट एजेंसी ने पांचवें पीड़ित की पहचान ब्रेंट थॉम्पसन (43) के रूप में की है।

प्रदर्शन में करीब 1,000 लोग शामिल थे, जिनमें से एक नागरिक भी घायल हुआ है।

पुलिस प्रमुख ने कहा कि उन्होंने मामले की जांच के लिए एफबीआई, ब्यूरो ऑफ एल्कोहल, टोबैको, फायरआर्म्स एवं एक्सप्लोसिव से भी मदद ली है।

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक फेबसुक पोस्ट में इन घटनाओं पर प्रतिक्रिया दी।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending