Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच रिश्तों में आई कड़वाहट, ये रहा ठोस सबूत!

Published

on

अभिषेक

Loading

बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच लगता है सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। लगता है कि अब दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आ गई है। हाल ही ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया है। अकाउंट बनाने के कुछ ही दिनों में उनके दो मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं।

अभिषेक

साभार इंटरनेट

लेकिन आज हम आपको  ऐश्वर्या से जुड़ी एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या इंस्टाग्राम पर अपने पति अभिषेक को फॉलो नहीं कर रही हैं। हालांकि अभिषेक ने ऐसा नहीं किया। ऐश्वर्या ने जैसे ही इंस्टा पर डेब्यू किया अभिषेक तुरंत ही उन्हें फॉलो करने लगे।

अभिषेक

साभार इंटरनेट

बता दें कि अभिषेक लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर चल रहे हैं। फिल्मों में उन्हें अंतिम बार साजिद- फरहाद के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हाउसफुल 3’ में देखा गया था। गौरतलब है कि अभिषेक इन दिनों अपनी फिल्म ‘मनमर्जियां’ की शूटिंग में काफी बिजी हैं। इस फिल्म में वह प्रियंका चोपड़ा के साथ जल्द ही वापसी करने जा रहे हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending