नेशनल
बाबा रामदेव ने 35 रुपए लीटर पेट्रोल बेचने का निकाला फॉर्मूला, सरकार से मांगी इजाजत
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत को लेकर योगगुरु बाबा रामदेव केंद्र सरकार से खासे नाराज दिख रहे हैं। एनडीटीवी के युवा कार्यक्रम में रामदेव ने दावा किया कि अगर केंद्र सरकार उन्हे इजाज़त दे तो वह पेट्रोल-डीजल के दाम को 35 रुपए तक लाकर आम लोगों को राहत दिला सकते हैं।
मौजूदा समय में देश में बिक रहे 90 रु प्रति लीटर पेट्रोल को 35 रु करने का दावा करते हुए रामदेव ने केंद्र सरकार को सुझाव दिया कि पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के न्यूनतम दर यानि 5 फीसद वाले स्लैब में रखा जाना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान रामदेव ने बताया कि अगर पेट्रोल डीजल के दाम को 28 फीसद वाले स्लैब में रखा गया तो आम आदमी को फायदा नहीं हो पाएगा।
कार्यक्रम में रामदेव ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर तेल के दाम घटाने से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है तो सरकार को देश के बड़े उद्योगपतियों से ज्यादा टैक्स वसूल कर इसकी भरपाई करनी चाहिए।
गौरतलब है कि यदि मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में महज 1 रुपये की कटौती करे तो केन्द्रीय राजस्व को 14,000 करोड़ रुपये का नुकसान होता है।
इस नुकसान से केन्द्र सरकार के लिए वित्तीय घाटा को जीडीपी के 3.3 फीसदी के लक्ष्य पर रखना नामुमकिन हो जाएगा। केन्द्र सरकार इस समय पेट्रोल पर 19.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 15.33 प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी वसूल रही है।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
लाइफ स्टाइल8 mins ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात