Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

बिजनेस

एशिया के सबसे रईस गौतम अडानी ने कमाए प्रतिदिन 1,612 करोड़ रुपये

Published

on

अडानी समूह

Loading

नई दिल्ली। एशिया के सबसे रईस भारतीय अरबपति गौतम अडानी ने 2022 की IIFL वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया है। हुरुन इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक साल में गौतम अडानी की दौलत बेतहाशा बढ़ी है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि अडानी की संपत्ति पिछले एक साल में 116 फीसदी बढ़ी है और कुल मिलाकर उन्होंने 5,88,500 करोड़ रुपये जोड़े। हर दिन के हिसाब से देखें तो अडानी ने 1,612 करोड़ रुपये कमाए हैं।

रिपोर्ट में गौतम अडानी की कुल संपत्ति 10,94,400 करोड़ रुपये आंकी गई है। बता दें कि गौतम अडानी अभी दुनिया के दूसरे सबसे रईस अरबपति हैं। अडानी से आगे टेस्ला के एलन मस्क हैं।

क्या कहा गया है रिपोर्ट में

हुरुन इंडिया के एमडी अनस रहमान जुनैद ने बताया है कि पिछले पांच वर्षों में अडानी समूह ने अधिग्रहण और ऑर्गेनिक ग्रोथ पर फोकस किया है। इस वजह से संपत्ति में आश्चर्यजनक रूप से 1,440 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। समूह की 7 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं।

पिछले कुछ साल से इन कंपनियों का ग्रोथ लगातार बढ़ रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है साल 2022 को अडानी की बेतहाशा दौलत बढ़ोतरी के लिए याद किया जाएगा। वह एकमात्र भारतीय हैं जिन्होंने एक लाख करोड़ की मार्केट कैप वाली सात कंपनियों का निर्माण किया है।

अंबानी ने गंवाई रैंकिंग

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी या अन्य अरबपतियों की तुलना में अडानी की दौलत 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। ये भी अहम है कि 2012 में अडानी की संपत्ति अंबानी की संपत्ति का मुश्किल से छठा हिस्सा थी।

रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी की संपत्ति में पिछले एक साल में 11 फीसदी का इजाफा हुआ है। हालांकि, उन्होंने 10 साल में पहली बार इस लिस्ट से अपनी शीर्ष रैंकिंग गंवा दी है।

Continue Reading

नेशनल

अचानक सिक लीव पर गए 300 सीनियर कर्मचारी, एयर इंडिया की 70 से ज्यादा उड़ानें रद्द

Published

on

Loading

नई दिल्ली। एयर इंडिया के 300 सीनियर कर्मचारी एक साथ सिक लीव पर चले गए हैं जिस कारण उसकी 70 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। टाटा ग्रुप की एयरलाइन के प्रवक्ता ने बयान जारी करके देशवासियों को यह जानकारी दी।

एयरलाइन के सीनियर क्रू मेंबर्स ने बीमार होने की लीव दी है। इसके बाद एयरलाइन को इंटरनेशनल और डोमेस्टिक फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ीं। वहीं सूत्रों के मुताबिक, नागरिक उड्डयन विभाग तक मामला पहुंच गया है और अधिकारी मामले में दखल दे रहे हैं, क्योंकि अचानक क्रू मेंबर्स का छुट्टी पर चले जाना विवाद की ओर संकेत कर रहा है। हाल ही में विस्तारा एयरलाइन में भी सकंट आया था। क्रू मेंबर्स छुट्टी पर चले गए थे और देशभर में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अचानक हुई परेशानी के चलते यात्रियों से माफी मांगी और रिफंड देने का ऐलान किया। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने जानकारी दी कि कंपनी के क्रू मेंबर्स से बात चल रही है। अगर कोई विवाद हुआ तो उसे जल्द सुलझा लिया जाएगा। परेशानी के लिए खेद है, पैसेंजर्स को उनका रिफंड जल्दी ही दे दिया जाएगा। जल्दी ही फ्लाइट्स एक्टिव मोड में जाएंगी। ऐसे में जो पैसेंजर्स अपनी फ्लाइट्स री-शेड्यूल कराना चाहते हैं, वे बता सकते हैं। एक्स्ट्रा फीस लिए बिना फ्लाइट री-शेड्यूल कर दी जाएगी।

बता दें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस, एयर इंडिया की सहायक कंपनी है। नवंबर 2022 में एयर इंडिया ने इसका अधिग्रहण किया था। एयरलाइन के पास 28 एयरबस, 26 बोइंग और 737 प्लेन है। एयरलाइन लगभग पूरे देश में अपनी सर्विस देती है, लेकिन अब अचानक क्रू मेंबर्स का संकट गहराने से एयरलाइन सुर्खियों में आ गई है।

Continue Reading

Trending