Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

महाराष्ट्र के मंत्री अशोक चव्हाण ने सोनिया गांधी से 10 जनपथ में की मुलाकात

Published

on

Loading

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और वर्तमान मंत्री अशोक चव्हाण ने बुधवार को 10 जनपथ पहुंचकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। दोनों नेताओं की करीब डेढ़ घंटे तक मुलाकात हुई। इस दौरान चव्हाण के साथ देगलूर के नवनिर्वाचित विधायक जितेश अंतापुरकर भी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के इन नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष को प्रदेश के हालात की जानकारी दी।

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले की देगलूर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत के बाद नवनिर्वाचित विधायक जितेश अंतापुरकर को अशोक चव्हाण ने अपने साथ दिल्ली लाकर जीत के बाद पहली कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात करवाई।

गौरतललब है कि कांग्रेस विधायक रावसाहेब अंतापुरकर के निधन के बाद देगलूर सीट पर उपचुनाव हुए थे। जिसमें कांग्रेस की तरफ से महाविकास आघाड़ी उम्मीदवार जितेश ने बीजेपी उन्मीदवार सुभाष साबणे 41 हजार 933 मतों से हराया था। देगलूर बिलौली विधानसभा सीट अशोक चव्हाण के गृह जिले नांदेड़ में आता है। ऐसे में इस सीट पर कांग्रेस को जीत हासिल करवाने के लिए अशोक चव्हाण विधायक जितेश अंतापुरकर के लिए करीब 50 जनसभाएं की थी।

इस सीट पर जीत के बाद अशोक चव्हाण ने कहा था, इस जीत से लोगों ने बीजेपी को करारा जवाब दिया है। लोगों ने साबित कर दिया है कि वे सिर्फ विकास के एजेंडे को पसंद करते हैं। मेरा मानना है कि इस जीत से महाराष्ट्र में कांग्रेस-शिवसेना-एनसीपी की आघाडी और मजबूत होगी।

देगलूर सीट पर जीत के बाद अशोक चव्हाण नवनिर्वाचित विधायक को अपने साथ महाराष्ट्र से दिल्ली लेकर पहुंचे। दरअसल देगलूर विधानसभा उपचुनाव महाराष्ट्र में कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल हो गया था। इसके बाद ही कांग्रेस ने अशोक चव्हाण विश्वासपात्र उम्मीदवार जितेश अंतापुरकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। जीत के बाद ही दोनों ने बुधवार को दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की। करीब देढ़ घंटे चली बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष ने महाराष्ट्र में पार्टी और सरकार से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बात की।

नेशनल

लोकसभा के शोले और रहीम चाचा की खामोशी

Published

on

Loading

सच्चिदा नन्द द्विवेदी एडिटर-इन-चीफ

हिन्दी सिनेमा की कालजई फिल्म शोले के रहीम चाचा का किरदार आपको जरूर याद होगा। उनका एक डायलॉग था जिसमें वो कहते है “इतना सन्नाटा क्यूँ है भाई” उस वक्त पूरे रामगढ़ में किसी के पास इसका जवाब नहीं था, कमोवेश ठीक वैसे ही हालात इस वक्त लोकसभा चुनाव में नजर आ रहे हैं। लोकसभा के चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं पर पूरे देश में कहीं भी ऐसा नजर नहीं आता कि हम अगले पाँच साल के लिए अपने नुमाइंदे चुनने जा रहे हैं। एक अजीब खामोशी नुमायाँ है। गांव, कस्बों और शहरों तक में होर्डिंग और पोस्टर नजर नहीं आ रहे हैं और न ही कानफोडू लाऊडस्पीकर पर वोट मांगने वालों का शोर सुनाई दे रहा है, चाय की टपरी और पान के खोखों पर जमा होने वाली भीड़ अपने होंठों को सिले हुए है।

एक वक्त था जब हम लोग चाय की टपरी, पान की दुकान और रास्तों के ढाबों से देश का मूड भांप लेते थे। मतदाताओं के मन में क्या चल रहा है इसका अंदाज लगाना आसान था। लेकिन आज स्थिति उलट है इन जगहों पर खड़ा आम आदमी आपसे ही उल्टा पूछ लेता है ‘और क्या चल रहा है’ इंसान-इंसान के बीच अविश्वास की खाई इतनी गहरी हो गई है कि वो पब्लिक प्लेस पर अब राजनीतिक बात करने से गुरेज करने लगा है। वोटर अपने मन की बात जुबान पर नहीं लाना चाहता हैं क्यूंकी अब वो रेडियो पर ‘मोदी जी’ के मन की बात सुन रहा है और अपने मन की बात अपने मन में रखे हुए है। उसे डर है और ये डर मिश्रित चुप्पी स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अच्छा लक्षण नहीं है।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी वोटिंग 2019 के मुकाबले कम हुई है। पहले चरण में 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर 64 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। जबकि पिछले लोकसभा चुनाव में उन सीटों पर भी 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ था। ऐसे ही इस बार दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर करीब 63 फीसदी वोट पड़े। यह 2019 के लोकसभा चुनाव में 70.09% मतदान के मुकाबले काफी कम था। यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे बड़े राज्यों में वोटिंग उम्मीद से काफी कम रही। यूपी में 54.85%, बिहार में 55.08% , महाराष्ट्र में 57.83% , एमपी में 57.88 % वोटिंग हुई। सबसे अधिक वोट त्रिपुरा, मणिपुर, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में पड़े। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सात मई को वोटिंग है। इसमें 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 95 सीट पर मतदान होगा, जिसके लिए 1351 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

जब 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को तीसरे, चौथे, पांचवे, छठे और सातवें चरण का मतदान होगा तो इस दौरान देश के अधिकतर हिस्सों में गर्मी के साथ लू का असर दिखाई देगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान लगभग 72% निर्वाचन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 35°C या इससे अधिक हो सकता है। विशेष रूप से, 59 सीटों पर 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान का सामना करना पड़ सकता है। जबकि 194 सीटों पर 37.5-से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान देखा जा सकता है। लेकिन इस गर्मी के बीच क्षेत्रीय दलों के नेता काफी तेजी से अपने इलाके के मतदाताओं पर पकड़ बना रहे हैं और उन सवालों को उठा रहे हैं जिनसे देश का किसान, मजदूर और नौजवान चिंतित है। इसलिए उनके प्रति आम जनता की अपेक्षाएं बढ़ी हैं इसलिए विपक्षी गठबंधन के नेताओं की रैलियों में भारी भीड़ आ रही है। जबकि भाजपा की रैलियों का रंग उसके मुकाबले फीका नजर या रहा है।

हालांकि रैली में आने वाली भीड़ जीत का पैमाना नहीं होती इसलिए कुछ कहा नहीं जा सकता। हर दल का अपना एक समर्पित काडर होता है। जबकि आज काडर के नाम पर ज्यादातर दलों के पास सत्ता के छत्ते से चिपकी रहने वाली मधुमक्खी ही ज्यादा नजर या रहीं है ये वो लोग हैं जिन्हें सत्ता की दलाली करने के अवसरों की तलाश होती है। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ जिसके पास काडर है कार्यकर्ता हैं वो भी खामोश नजर आ रहा है। बहरहाल लगातार कम होते मतदान ने नेताओं की धुकधुकी बढ़ा रखी है। सत्ता पक्ष मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए परेशान है तो विपक्ष कम प्रतिशत को अपने पक्ष में मानकर मुंगेरीलाल के सपने बुनने में मगन है।

Continue Reading

Trending