Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

न्यूज़ इंडिया की लॉन्चिंग पर बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर- युवाओं की आवाज़ प्रमुखता से उठाएगा चैनल

Published

on

Loading

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने नेशनल न्यूज़ चैनल न्यूज़ इंडिया की शानदार लॉन्चिंग की। इस दौरान केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय के राज्यमंत्री डॉ. लोगनाथन मुरुगन, और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी फिल्म सिटी में न्यूज़ इंडिया के दफ़्तर में मौजूद रहे। ओमेगा टीवी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन बी.एस. तोमर ने तीनों मंत्रियों का स्वागत किया और ये भरोसा दिलाया कि न्यूज़ इंडिया राष्ट्र की आवाज़ बनेगा।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने न्यूज़ इंडिया के एडिटर इन चीफ सरफराज सैफी से खास बातचीत में कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के तौर पर मीडिया पर बड़ी जिम्मेदारी है। भारत ऐसा देश है, जहां युवाओं की बड़ी आबादी है। जो देश को बढ़ाने में अपना सहयोग कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि न्यूज इंडिया चैनल युवाओं की आवाज को प्रमुखता से उठाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि न्यूज़ इंडिया चैनल समाज की उन सभी समस्याओं को उजागर करेगा, जिससे बाकी चैनल चूक रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने न्यूज इंडिया का थीम सॉन्ग ‘जन-जन में राष्ट्रवाद हो’ लॉन्च किया। अर्जुन राम मेघवाल ने चैनल के थीम सॉन्ग की तारीफ की। थीम सॉन्ग में जिस तरह से पूरे देश की बात की गई है, वो देश के नवनिर्माण में सहायक सिद्ध होगा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने न्यूज़ इंडिया को बधाई देते हुए निरंतर प्रगति पथ पर बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।

केंद्रीय सूचना प्रसारण राज्यमंत्री एल. मुरुगन ने आज न्यूज़ इंडिया की वेबसाइट को लॉन्च किया। एल. मुरुगन ने न्यूज़ इंडिया की पूरी टीम को बधाई भी दी। एल. मुरुगन ने कहा कि न्यूज़ इंडिया की वेबसाइट पर खबरों की रेंज चौंकाती है। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषियों के लिए न्यूज़ इंडिया की वेबसाइट हवा के ताजे झरोखे की तरह है, जो समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए भरपूर जानकारियां दे रहा है।

फिल्म सिटी से लॉन्च चैनल न्यूज़ इंडिया के एडिटर इन चीफ़ सरफ़राज़ सैफ़ी ने बताया कि महज 100 दिनों में शून्य से यहां तक का सफ़र काफी चुनौतीपूर्ण था लेकिन न्यूज़ इंडिया की युवा प्रोफेशनल टीम ने इसे मुमकिन किया। उन्होंने कहा कि चैनल राष्ट्र से जुड़े मुद्दों को उठाएगा और गांव से लेकर शहर तक राष्ट्र की आवाज़ बनेगा। न्यूज़ इंडिया के एडिटोरियल डायरेक्टर मनीष अवस्थी ने कहा कि निष्पक्ष चैनल के तौर न्यूज़ इंडिया की एक मुकम्मल पहचान बनेगी। न्यूज़ इंडिया के मैनेजिंग एडिटर पशुपति शर्मा की माने तो इतने कम वक्त में किसी चैनल की लॉन्चिंग मेहनती और प्रतिबद्ध प्रोफेशनल टीम के बूते ही मुमकिन है।

न्यूज़ इंडिया ने शानदार लॉन्चिंग के साथ पहले दिन ही ऑपरेशन अंगूठा के साथ खलबली मचा दी है। पहले दिन ही स्क्रीन पर इंडिया का सवाल में मनीष अवस्थी ने नितिन गडकरी का बेबाक इंटरव्यू किया। शाम 7 बजे इंडिया का मुक़दमा, रात 8 बजे हम इंडिया के लोग और रात 9 बजे राष्ट्र की आवाज़ के साथ सुपर प्राइम टाइम के सभी शो भी बेहद जानदार बने हैं। सरफ़राज सैफ़ी रात 9 बजे हर दिन राष्ट्र की आवाज़ विद सरफ़राज़ शो करेंगे और उम्मीद यही है कि चैनल अपने तेवरों से जल्द ही मुकम्मल पहचान बनाएगा।

Continue Reading

नेशनल

जनता-जनार्दन ने 4 चरणों में ही इंडी गठबंधन को चारों खाने चित्त कर दिया है : पीएम मोदी

Published

on

Loading

फतेहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यूपी के फतेहपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा की शुरुआत में उन्होंने कहा कि आज एक तरफ देशहित के लिए समर्पित भाजपा-एनडीए गठबंधन है और दूसरी तरफ देश में अस्थिरता पैदा करने के लिए इंडी गठबंधन है। सपा-कांग्रेस तुष्टिकरण के आगे घुटने टेक चुकी हैं। मोदी जब इनकी सच्चाई देश को बता रहा है तो ये कहते हैं कि मोदी हिंदू मुसलमान कर रहा है। आज पूरा देश पूरी दुनिया जानती है कि मोदी सरकार की हैट्रिक बनने जा रही है। अभी देश में 4 चरण के चुनाव हुए हैं लेकिन जनता-जनार्दन ने इन 4 चरणों में ही इंडी गठबंधन को चारों खाने चित्त कर दिया है। भानुमति का कुनबा बिखरने लगा है, उसने हथियार डाल दिए हैं। पंजे और साइकिल के सपने टूटकर ‘खटाखट-खटाखट’ बिखर गए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि बचे हुए चुनाव में कोई मेहनत भी नहीं करना चाहता। इंडी गठबंधन के कार्यकर्ता पहले से ही निराश थे, अब उन्होंने घर से निकलना ही छोड़ दिया है। इन चार चरणों में ही इंडी गठबंधन चारों खाने चित हो गया है। आपको पता होगा कि मैंने कहा था कि ये शहजादे केरल के वायनाड से भागेंगे। मैंने कहा था कि वो अमेठी की तरफ जाने की हिम्मत नहीं करेंगे, ये खबर भी पक्की निकली। उन्होंने कहा कि आगे की खबर ये है कि इज्जत बचाने के लिए अब कांग्रेस ने ‘मिशन 50’ रखा है। मतलब कैसे भी करके पूरे देश में 50 सीटें मिल जाए, ये कांग्रेस का लक्ष्य है। अब, 4 जून के बाद की प्लानिंग हो रही है कि हार का ठीकरा किस पर फोड़ा जाए। मुझे तो कोई बता रहा था कि विदेश यात्रा का टिकट भी बुक हो गया है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और सपा दोनों के सारे गुण मिलते हैं। दोनों परिवारवाद को समर्पित हैं और भ्रष्टाचार के लिए राजनीति में हैं। दोनों अपने वोटबैंक को खुश करने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। दोनों अपराधियों और माफियाओं को बढ़ावा देती है।

सपा-कांग्रेस आतंकवादियों से हमदर्दी रखती है। सपा-कांग्रेस को लगता है कि ये हमारे समाज को तोड़कर अपना काम बना लेंगे, इसलिए, इनके हौंसले बढ़ गए हैं। कांग्रेस के शहजादे राम मंदिर (Ram Temple) पर ताला डलवाने का ख्वाब देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा के बड़े नेता कहते हैं कि राम मंदिर तो बेकार है। इनके गठबंधन के लोग कहते हैं कि सत्ता में आकर सनातन धर्म का विनाश कर देंगे। सपा सरकार में यूपी अपराध में टॉप पर होता था। लेकिन, विकास के मामले में यूपी की गिनती पिछड़ी प्रदेश के तौर पर होती थी। आज भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश को विकास में टॉप पर ले आई है। आज यूपी सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाले राज्यों में टॉप पर है। सबसे ज्यादा एयरपोर्ट के मामले में यूपी टॉप पर है। यूपी सात शहरों में मेट्रो शुरू करके टॉप पर है। यही नहीं गरीब कल्याण की जो योजनाएं मैं चलाता हूं, यूपी उनमें भी टॉप पर है।

Continue Reading

Trending