Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लद्दाख में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त , सात जवानों की मौत; स्पीकर ने जताया दुःख

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्‍त हुआ है जिसमें सात जवानों की मौत हो गई है। अन्य को भी गंभीर चोटें आई हैं। वाहन में 26 जवान सवार थे।

भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया कि हादसे में घायल हुए जवानों को सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं। गंभीर रूप से घायलों को पश्चिमी कमान ट्रांसफर किया जा रहा है। इसमें वायुसेना की मदद ली गई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह सड़क हादसा थोइस से लगभग 25 किमी दूर हुआ। 26 जवानों का यह दल परतापुर के ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ के फॉर्वर्ड लोकेशन की ओर बढ़ रहा था।

सुबह लगभग 9 बजे वाहन सड़क से फिसल गया और श्योक नदी में गिर गया। सड़क से नदी की गहराई लगभग 50-60 फीट तक है। इसके चलते वाहन में सवार सभी जवानों को गंभीर चोटें आईं। इनमें से सात ने दम तोड़ दिया।

सभी जवानों को परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल में पहुंचाया गया। लेह से सर्जिकल टीमों को परतापुर भेजा गया है। अभी पूरा फोकस इस पर है कि घायल जवानों को अच्‍छे से अच्‍छा इलाज दिया सके।

लोकसभा स्‍पीकर ओम बिरला ने दुर्घटना पर शोक जाहिर किया है। उन्‍होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

नेशनल

प्रज्वल रेवन्ना JDS से निलंबित, सेक्स स्कैंडल सामने आने के बाद देश से फरार

Published

on

Loading

बेंगलुरु। एचडी देवेगौड़ा के पोते और कर्नाटक की हासन सीट से सांसद प्रज्वल रेवन्ना के देश छोड़कर फरार हो गए हैं। सेक्स स्कैंडल के सामने आने के बाद विरोधी लगातार उनपर सवाल उठा रहे हैं। अब इस मामले में भारी हंगामे को देखते हुए जेडीएस ने प्रज्वल रेवन्ना को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। जेडीएस की कोर कमिटी की मीटिंग के बाद ये फैसला लिया गया है। इसके साथ ही प्रज्वल रेवान्ना को शो कॉस नोटिस भी भेजा गया है।

कर्नाटक सरकार ने गठित की एसआईटी

कर्नाटक सरकार ने सांसद द्वारा सैकड़ों महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की है। कथित तौर पर सैकड़ों महिलाओं के यौन उत्पीड़न में प्रज्वल रेवन्ना की संलिप्तता वाली कुछ वीडियो क्लिप हाल के दिनों में हासन में सामने आई हैं।

बताया जा रहा है कि बरामद की गई पेन ड्राइव्स में 2800 के आसपास अश्लील ऑडियो-वीडियो क्लिप्स और अश्लील तस्वीरें हैं। सभी क्लिप्स में आवाज़ प्रज्‍वल रेवन्ना की बताई जा रही है। कुछ महिलाओं के साथ ज़ोर-ज़बरदस्ती भी दिख रही है। हालांकि ज़्यादातर महिलाएं जो प्रज्‍वल रेवन्ना की शिकार बनीं, वो विरोध नहीं कर पाईं। ये आरोप भी लग रहे हैं कि इन वीडियो को प्रज्‍वल ने खुद रिकॉर्ड कर महिलाओं को ब्लैकमेल भी किया।

Continue Reading

Trending