Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अनुष्का ने फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल होकर नई ऊंचाइयों को छुआ, पीवी सिंधु का भी नाम

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने अपने दम पर फिल्मी दुनिया में जगह बनाई है। फिल्मी कैनवस की इस खूबसूरत अभिनेत्री को इसी मेहनत का अब पुरस्कार भी मिला है। विश्व की जानी मानी पत्रिका फोर्ब्स ने उन्हें अपनी 2018 की अंडर 30 लिस्ट में जगह दी है। अनुष्का के अलावा भारत की बैडमिंटन स्टार पी.वी.सिंधु को भी इस लिस्ट में जगह मिली है।

फोर्ब्स मैग्जीन ने अपनी ’30 अंडर 30 एशिया’ लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कुल 300 लोगों को जगह दी गई है। बड़ी बात ये है कि भारत के सबसे ज्यादा 65 युवाओं को इसमें शामिल किया गया है। भारत के बाद चीन का नंबर है। उसके 59 युवाओं को यह सम्मान मिला है।

इस सूची में कुछ नया करने या अपने क्षेत्र में कुछ अलग हटकर काम करने वाले ऐसे लोगों को जगह दी गई है जो अपने उद्योग व एशिया को बेहतर बनाने के लिए बदलाव ला रहे हैं। इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस पाने वाली एक्ट्रेस में से एक अनुष्का शर्मा का इसमें 29वां स्थान है। बता दें कि लिस्ट में एशिया-पैैसिफिक के 24 देशों को शामिल किया गया है।

अनुष्का ने मॉडल के तौर पर अपना करियर 2007 में शुरू किया था। उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत 2008 में ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से की, जिसके लिए उन्हें बेस्ट न्यूकमर का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिलाया। निर्माता के तौर पर अनुष्का ने अपने बैनर क्लीन स्लेट फिल्म्स के तहत ‘एनएच10’, ‘फिल्लौरी’ और ‘परी’ जैसी फिल्में बनाई है।

लिस्ट में पी.वी.सिंधु का भी नाम
फोर्ब्स की सूची में बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु को भी जगह मिली है, जिन्होंने रियो ओलंपिक में भारत के लिए सिल्वर जीतकर कामयाबी की एक नई दास्तां लिखी है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending