Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

हर्षवर्धन को मुझसे अधिक मेहनती देख हैरान हूं : अनिल

Published

on

हर्षवर्धन को मुझसे अधिक मेहनती देख हैरान हूं : अनिल

Loading

हर्षवर्धन को मुझसे अधिक मेहनती देख हैरान हूं : अनिलमुंबई| अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि उनका बेटा हर्षवर्धन उनसे अधिक मेहनती है और वह इस बात से काफी हैरान हैं। अनिल ने कहा कि लोग उन्हें अक्सर कहते रहते हैं कि उनसे अधिक मेहनती कोई नहीं है, लेकिन अपने बेटे की मेहनत से वह वाकई में हैरान हैं।

टेलीविजन शो ’24’ के सीक्वल की स्क्रीनिंग में अनिल ने कहा, “मुझे लगता है कि वह मुझसे अधिक मेहनती हैं, जो काफी हैरानी वाली बात है, क्योंकि लोग अक्सर मुझसे कहते हैं कि मैं अधिक मेहनती हूं और मुझसे अधिक कोई नहीं हो सकता। लेकिन मैं निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि वह (हर्षवर्धन) काफी मेहनती हैं।”

अभिनेता की बेटी सोनम कपूर ने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बना ली है और दूसरी बेटी रिया निर्माता हैं।

अनिल ने कहा कि वह अपने बेटे के बारे में अधिक बात नहीं करते। कुछ लोगों को पता भी चल पाता कि हर्षवर्धन उनके बेटे हैं। लोगों को हमेशा यही लगता है कि उनकी सिर्फ दो बेटियां हैं और इसलिए उनके बेटे के बारे में सुनकर कई लोग हैरान रह जाते हैं।

हर्षवर्धन अभिनीत फिल्म ‘मिर्जिया’ सात अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending