Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मां बनने वाली हैं आलिया भट्ट, इंस्टाग्राम पोस्ट कर दी जानकारी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बनने वाली हैं, यह खबर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट करके दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि हमारा बेबी जल्द आ रहा है। आलिया हॉस्पिटल बेड पर खुश दिख रही हैं और पास में रणबीर कपूर बैठे हैं।

उनके इस पोस्ट पर लोग बधाइयां दे रहे हैं। सोनी राजदान, मौनी रॉय सहित कई लोगों ने खुशी जताई है। बता दें कि आलिया और रणबीर की शादी इसी साल 14 अप्रैल को हुई थी।

वैसे आलिया और रणबीर के कई फैन्स को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है। उन्हें लग रहा है कि यह उनकी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र से जुड़ा कोई अपडेट भी हो सकता है।

आलिया के पोस्ट के साथ रणबीर की बहन रिद्धिमा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके उन्हें बधाई दी है। रिद्धिमा ने लिखा है कि मेरे बेबीज का बेबी होने वाला है। नीतू कपूर के पोस्ट और कॉमेंट का लोगों को इंतजार है।

करण जौहर सहित इंडस्ट्री के लोगों ने मनाई खुशी

आलिया और रणबीर पहली बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ आ रहे हैं। हाल ही में ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर ने कहा था कि यह उनके लिए बहुत अच्छा साल है। अब आलिया ने फोटो शेयर करके ये गुड न्यूज दी है। दोनों स्क्रीन पर देख रहे हैं।

स्क्रीन पर क्या दिख रहा है इसे छिपाया है उस पर हार्ट इमोजी बना है। आलिया ने कैप्शन लिखा है, हमारा बेबी… जल्द आ रहा है। पोस्ट पर कई कमेंट्स हैं और उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।

इसमें आलिया की मां सोनी राजदान, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा, आलिया-रणबीर की ब्रह्मास्त्र को-स्टार मौनी रॉय, टाइगर श्रॉफ, ईशान खट्टर, करण जौहर सहित इंडस्ट्री के कई लोग हैं।

Continue Reading

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पांचवा आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी पंजाब से गिरफ्तार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, चौधरी ने दोनों शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे और सलमान खान के घर की रेकी करने में मदद की थी। मोहम्मद चौधरी को आज आज यानी मंगलवार को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।

इससे पहले सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थे। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading

Trending