Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने की पिता मुलायम सिंह से मुलाक़ात, शिवपाल की बढ़ती दूरियों पर हुई चर्चा

Published

on

Loading

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव से बढ़ती दूरियों के बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को दिल्ली में अपने पिता मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की। उधर, शिवपाल यादव का ट्वीटर पर पीएम नरेंद्र मोदी को फालो करने से उनके भाजपा में जाने की चर्चाओं को और बल मिल रहा है।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह व अखिलेश के साथ सपा विधायक आशु मलिक भी थे। उन्होंने इस मुलाकात की फोटो भी साझा की है। माना जा रहा है कि दोनो के बीच शिवपाल यादव को लेकर भी चर्चा हुई। अखिलेश पिता मुलायम से मागदर्शन लिया है कि कैसे मामला सुलझाया जाए।

इस बीच शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को फिर नया सियासी संदेश दिया। उन्होंने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को फॉलो कर भाजपा से अपनी बढ़ती नजदीकियों का इजहार किया। वह जल्द ही अयोध्या जाकर रामजन्मभूमि का दर्शन करने की तैयारी में भी हैं।

शिवपाल यादव की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में कयासों का दौर पहले ही शुरू हो चुका है। इस बीच माइक्रो ब्लॉलिंग साइट ट्विटर व कू के जरिए भी उन्होंने इन कयासों को हवा दे दी। शिवपाल यादव ट्विटर पर कुल 12 लोगों को फॉलो करते हैं, जबकि फॉलोअर्स की संख्या आठ लाख से ज्यादा है। वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री कार्यालय व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अलावा सपा मुखिया अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, अपने बेटे आदित्य यादव व बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को फॉलो करते हैं।

सपा से बढ़ रही हैं दूरियां 

इससे पहले उनकी अपने भतीजे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराजगी की खबरें सामने आई थीं। सपा विधायकों की बैठक में न बुलाए जाने से नाराज होकर वह इटावा चले गए थे। हालांकि सपा ने उन्हें बाद में सहयोगी दलों के विधायकों की बैठक में बुलाया, लेकिन वह नहीं गए। विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से ही उनकी नाराजगी सामने आने लगी थी। सपा ने चुनाव में उनकी पार्टी को एक भी सीट नहीं दी, खुद शिवपाल को सपा के टिकट पर चुनाव लड़ना पड़ा।

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात

Published

on

Loading

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में एक इंजीनियरिंग के छात्र की एक शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक, ये छात्र एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। लड़की के पिता ने छात्र को पांच गोलियां मारीं।

मामला जिले के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके का है। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) विवेक चंद्र यादव ने कहा, ‘बीटेक छात्र विपुल (25) की एक रिटायर्ड सुरक्षाकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार सुबह क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र के एक फ्लैट में हुई।’

आरोपी राजेश कुमार सिंह बीएसएफ से रिटायर्ड है और वर्तमान में एक निजी सुरक्षा फर्म में कार्यरत है। अधिकारी ने कहा, ‘विपुल कथित तौर पर आरोपी की बेटी के साथ रिश्ते में था।’ अधिकारी ने कहा, ‘आरोपी रात में फ्लैट पर पहुंचा। विपुल के साथ उसकी बहस हुई जिसके बाद उसने विपुल को पांच गोलियां मार दीं।’

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी विपुल के साथ अपनी बेटी के रिश्ते के खिलाफ था।

Continue Reading

Trending