Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जो बाइडन के दोबारा राष्ट्रपति बनने में अहम हैं अजय जैन भुतोरिया, जानें पूरी डिटेल

Published

on

ajay jain bhutoria joe Biden

Loading

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए फिर से अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं। जिसके बाद राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने अमेरिका के टॉप 150 दानदाताओं से मुलाकात की।

इस मुलाकात में आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए फंड जुटाने की रणनीति पर चर्चा की गई। जिन लोगों से राष्ट्रपति बाइडन और उपराष्ट्रपति  हैरिस ने मुलाकात की, उनमें सबसे अहम हैं भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन अजय जैन भुतोरिया। जो बाइडन के दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने के लिए अजय जैन भुतोरिया बेहद अहम व्यक्ति हैं।

कौन हैं अजय जैन भुतोरिया

भुतोरिया अमेरिका की सिलिकॉन वैली में रहने वाले एक बिजनेसमैन हैं। भुतोरिया को बाइडन का करीबी माना जाता है और पिछले राष्ट्रपति चुनाव में भी भुतोरिया ने बाइडन के पक्ष में न सिर्फ प्रचार किया, बल्कि उनके चुनाव के लिए फंड जुटाने में भी अहम योगदान दिया।

भुतोरिया जो बाइडन की पार्टी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेशनल फाइनेंस के उपाध्यक्ष हैं। साथ ही वह राष्ट्रपति बाइडन के एशियन अमेरिकन, नेटिव हवाईअन और पैसिफिक आइलैंडर सलाहकार आयोग के सदस्य भी हैं।

क्यों हैं बाइडन के दोबारा राष्ट्रपति बनने के लिए अहम?

भुतोरिया अमेरिका की सत्ताधारी डेमोक्रेटिक पार्टी के सबसे ज्यादा दान इकट्ठा करने वाले लोगों में शामिल हैं। साल 2020 में बाइडन के राष्ट्रपति चुनाव में भी भुतोरिया ने अहम भूमिका निभाई थी। साथ ही दक्षिण एशियाई मूल के अमेरिकी नागरिकों को बाइडन के पक्ष में लाने में भी भुतोरिया की भूमिका थी।

वॉशिंगटन डीसी में दानदाताओं की बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि किस तरह दानदाताओं की संख्या बढ़ाई जाए। इसमें भी भुतोरिया की भूमिका रहने वाली है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने आगामी चुनाव के लिए 2 बिलियन का फंड जुटाने का लक्ष्य रखा है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending