नेशनल
अग्निपथ योजना: सोनिया गांधी ने की शांतिपूर्वक विरोध करने की अपील
नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में अग्निपथ योजना के खिलाफ हिंसक विरोध देखा जा रहा है, इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का इस मामले पर आज शनिवार को बड़ा बयान सामने आया।
उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा, ‘मुझे दुख है कि सरकार ने आपकी आवाज को नजरअंदाज किया और एक नई योजना की घोषणा की जो पूरी तरह से दिशाहीन है, मैं आप सभी से अहिंसक तरीके से शांतिपूर्वक विरोध करने की अपील करती हूं।’
मालूम हो कि मंगलवार को केंद्र सरकार द्वारा पेश की गई अग्निपथ योजना का पूरे देश में जमकर विरोध हो रहा है। कई राज्यों में अराजकता फैली हुई है।
सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध में उप्र, मप्र, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिप्र, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा व दिल्ली-एनसीआर में प्रदर्शनकारी भयंकर उपद्रव कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों, वाहनों व बाजारों में जमकर तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया।
अबतक सबसे ज्यादा बवाल बिहार में मचा हुआ है। यहां बीते दिन अराजकता फैलाते हुए प्रदर्शनकारियों ने करीब 14 ट्रेनों में आग लगा दी।
कांग्रेस मुखिया सोनिया गांधी से पहले शुक्रवार को पार्टी के कई बड़े नेता सैन्य भर्ती की नई योजना ‘अग्निपथ’ का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के समर्थन में सामने आए। कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार से अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग भी की है।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
लाइफ स्टाइल4 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात