Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कांग्रेस से भाजपा का सवाल- क्या मोदी से पूछताछ पर हमने किया था प्रदर्शन?

Published

on

Loading

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ करेगा। इसे लेकर पार्टी की तरफ से की गई विरोध की तैयारियों पर भारतीय जनता पार्टी ने निशाना साधा है। भाजपा ने कांग्रेस को गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले हुई पूछताछ की बात याद दिलाई। खबरें हैं कि कांग्रेस ने सोनिया से पूछताछ के विरोध में बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने का फैसला किया है।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा, ‘जब पीएम मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने कई मामलों में पूछताछ का सामना किया है लेकिन क्या हमने विरोध किया? एक ओर भाजपा है, जो एजेंसियों का साम्मान करती है। दूसरी ओर कांग्रेस है, जो जांच एजेंसियों का मनोबल तोड़ती है।

प्रसाद ने कहा, ‘जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तो उनके खिलाफ कई मुकदमे शुरू हुए थे। मोदी जी मुख्यमंत्री के तौर पर जांच एजेंसियों के सामने पेश हुए और 12 घंटों तक उनके सवालों का जवाब दिया। तब क्या दिल्ली में कोई विरोध हुआ था।’

कांग्रेस के पुलिस व्यवस्था पर सवाल

कांग्रेस आरोप लगा रही है कि पार्टी के दिल्ली मुख्यालय पर बैरिकेड लगा दिए गए हैं और मीडिया को आने से रोका जा रहा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘मीडिया को कांग्रेस कार्यालय में आने से रोका जा रहा है। किसी भी अन्याय के खिलाफ अहिंसात्मक गांधीवादी ‘सत्याग्रह’ हर भारतीय का संवैधानिक अधिकार है लेकिन सत्ता के अंहकार में मोदी सरकार यह हक़ भी हमसे छिनने की कोशिश कर रही है। यह कांग्रेस पर नहीं भारत के महान लोकतंत्र पर हमला है।’

सोनिया गांधी की पूछताछ से पहले पुलिस ने इंतजाम कर रखा है और बुधवार रात से ही अकबर रोड पर बैरिकेड लगाए गए हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending