Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सुई धागा रिलीज होते ही वरुण धवन ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जिसे हासिल करने के लिए तरसते हैं सुपरस्टार्स

Published

on

सुई धागा

Loading

मुंबई। वरुण धवन और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म सुई धागा लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रिलीज हो ही गई। फिल्म के रिलीज होते ही वरुण धवन ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जिसे हासिल करने के लिए कोई भी सुपरस्टार जिंदगी भर तरसता है।

सुई धागा

फिल्म रिलीज होने के बाद वरुण अपने रिकॉर्ड को अभी तक कायम रखे हैं। आपको बता दें कि वरुण धवन ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है। उनकी आखिरी फिल्म अक्टूबर कम बजट होने की वजह से सेफ जोन में थी।

फिल्म ने अपने पहले दिन ही जबरदस्त कमाई कर ली। एशिया कप फाइनल होने के बावजूद फिल्म ने पहले दिन 8 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया। फिल्म को समीक्षकों और लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

फिल्म में वरुण के काम की भी जमकर तारीफ हो रही है। इस फिल्म को भारत में 2500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में इजाफा देखा जा सकता है। देखना दिलचस्प होगा कि वरुण और अनुष्का की ये पहली फिल्म 100 करोड़ की कमाई कर पाती है या नहीं?

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending