Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोना के बाद चीन में आया एक और वायरस, एक शख्स की मौत, ये हैं लक्षण

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में दहशत का माहौल है। इस वायरस से अब तक दुनियाभर में 14 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

कोरोना के कहर से उबर रहे चीन में अब एक और वायरस ने दस्तक दे दी है। इस वायरस का नाम हंता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वायरस से एक शख्स की मौत भी हो चुकी है।

चीन के सरकारी मीडिया संस्थान ग्लोबल टाइम्स के अनुसार चीन के यूनान प्रांत में हंता वायरस ने दस्तक दी है।

ग्लोबल टाइम्स के अनुसार हंता वायरस से पीड़ित व्यक्ति बस से शाडोंग प्रांत लौट रहा था। तभी कोरोना की जांच के दौरान इस वायरस का पता चला। इस बस में कुल 32 लोग थे। सभी यात्रियों की जांच की गई। जब से चीन ने यह जानकारी शेयर की है। तब से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है।

यूएस सेंटर फॉर डिजीस एंड कंट्रोल के अनुसार हंता वायरस चूहों के मल, मूत्र और थूक में होता है। इससे इंसान तब संक्रमित होता है जब चूहे इसे हवा में छोड़ देते हैं।  हंता वायरस सांस के जरिए शरीर में जाता है।

इसके शुरुआती लक्षण में इंसानों को ठंडी लगने के साथ बुखार आता है। इसके बाद मांसपेशियों में दर्द होने लगता है। एक दो दिन बाद सूखी खांसी आती है। सर में दर्द होता है। उलटियां होती हैं। सांस लेने में दिक्कत होने लगती है।

यह ज्यादातर चीन के ग्रामीण इलाकों में होता है। इसकी वजह से कई बार पर्वतारोहियों और कैंपिंग करने वाले पर्यटकों को दिक्कत हो चुकी है।  हालांकि, यह कोरोना वायरस की तरह घातक नहीं है

अब चीन में बड़ी संख्‍या में लोग ट्वीट करके यह डर जता रहे हैं कि यह कहीं कोरोना वायरस की तरह से ही महामारी न बन जाए. लोग कह रहे हैं कि अगर चीन के लोग जानवरों को जिंदा खाना बंद नहीं करेंगे तो यह होता रहेगा

चीन में जीव-जंतुओं को खाने की परंपरा है। लोग चूहे भी खाते हैं। ऐसे में इस बीमारी के होने की आशंका लगातार बनी रहती है। यह चूहे या गिलहरी के संपर्क में आने से इंसानों में फैलती है।

हंता वायरस एक व्‍यक्ति से दूसरे व्‍यक्ति में नहीं जाता है लेकिन यदि कोई व्‍यक्ति चूहों के मल, पेशाब आदि को छूने के बाद अपनी आंख, नाक और मुंह को छूता है तो उसके हंता वायरस से संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है।

सीडीसी के मुताबिक हंता वायरस जानलेवा है। चीन में हंता वायरस का मामला ऐसे समय आया है जब पूरी दुनिया वुहान से निकले कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रही है। कोरोना वायरस अब तक पूरी दुनिया में फैल चुका है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending