Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

विधायकों की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय जाएगी आप

Published

on

विधायकों की गिरफ्तारी, दिल्ली उच्च न्यायालय, आम आदमी पार्टी, झूठे मामलों में पार्टी विधायकों की गिरफ्तारी, दिल्ली पुलिस

Loading

विधायकों की गिरफ्तारी, दिल्ली उच्च न्यायालय, आम आदमी पार्टी, झूठे मामलों में पार्टी विधायकों की गिरफ्तारी, दिल्ली पुलिस

aam aadmi party

नई दिल्ली| आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा झूठे मामलों में पार्टी विधायकों की गिरफ्तारी के खिलाफ वह दिल्ली उच्च न्यायालय में गुहार लगाएगी।

आप ने केंद्र पर दिल्ली पुलिस को एक ‘राजनीतिक हथियार’ के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। आप ने साथ ही कहा कि पुलिस राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध नियंत्रित करने में नाकाम रही है।

पार्टी के एक विधायक राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, “आप झूठे मामलों में अनावश्यक रुप से हमारे विधायकों की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली न्यायालय में एक रिट याचिका दायर करेगी। हम अदालत को बताएंगे कि हमारे विधायकों को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है।”

आप विधायक अमानतुल्ला खान को एक महिला को धमकाने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया था। उसी दिन पंजाब पुलिस ने एक अन्य विधायक नरेश यादव को एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया।

गौतम ने कहा, “आपने (नरेंद्र मोदी) नरेश यादव को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस को दिल्ली बुलाया था। अन्य विधायकों की गिरफ्तारी करने के लिए गुजरात और गोवा पुलिस को भी क्यों नहीं बुला लेते।” उन्होंने कहा कि आप इन चालों से नहीं डरती।

इस बीच आप नेता दिलीप पांडे ने कहा कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह को शहर में बढ़ती अराजकता से अवगत कराने के लिए आप की युवा और महिला इकाइयां मंगलवार को उनसे मुलाकात करेंगी।

पांडे ने कहा, “राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के खिलाफ अपराध हर रोज बढ़ रहे हैं। दिल्ली पुलिस अपने अनिवार्य कर्तव्यों का पालन करने में नाकाम रही है, क्योंकि उसे एक राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।”

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending