Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

PUBG बन रहा हैं बच्चों की मौत का कारण! घरवाले चाह कर भी नहीं रोक पाते

Published

on

Loading

PUBG जैले मोबाइल गेम के दिवाने बढ़ते ही जा रहे हैं। बच्चे इसके इतने दिवाने हो रहे हैं कि पढ़ाई में भी उनका मन नहीं लगता। इस लोकप्रिय गेम की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। इसके चलते मुंबई के एक लड़के ने सुसाइड कर लिया है। अप PUBG की वजह से जान जानी भी शुरू हो चुकी है।
दरअसल, मुंबई के कुर्ला के नेहरू नगर इलाके में रहने वाले एक 18 साल के लड़के ने आत्महत्या कर ली है। वो भी सिर्फ इसलिए की उसके घरवालों ने उसे PUBG खेलने के लिए स्मार्टफोन देने से मना कर दिया था। उसने अपने घरवालों से 37000 रुपए की डिमांड की थी, लेकिन घरवाले 20000 तक स्मार्टफोन दिलवाले को तैयार थे। इसी बात से नाराज होकर लड़के ने अपनी जान दे दी।

पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है। बता दें कि साउथ कोरियन वीडियो गेम डेवलपर Bluehole का PUBG ऑनलाइन वीडियो गेम पूरी दुनिया में मशहूर है। दुनिया में इसके करीब 20 करोड़ से ज्याद प्लेयर्स हैं।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending