Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

नागरिक राष्ट्र को मजबूत बनाता है, मां नागरिक कोः मोदी

Published

on

दिल्ली में महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नारी शक्ति पर गर्व, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन

Loading

दिल्ली में महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नारी शक्ति पर गर्व, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन

नई दिल्ली। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित महिला जन प्रतिनिधि सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बजट और बुनियादी ढांचे केवल राष्ट्र को मजबूत नहीं बनाते, बल्कि देश का हर नागरिक राष्ट्र को मजबूत बनाता है और मां नागरिक को मजबूती देती है। उनके मुताबिक, कई काम एक साथ करने के मामले में महिलाओं के साथ बराबरी नहीं की जा सकती है। यही नारी शक्ति हैं और हमें उन पर गर्व है। उन्होंने लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन का इस तरह के कार्यक्रम के लिए शुक्रिया किया। इस दौरान पीएम ने सुषमा स्वराज की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमारे देश में बहुत से विदेश मंत्री हुए, लेकिन सुषमा स्वराज ने जो किया इसके पूर्व वैसा किसी ने नहीं किया था।

दिल्ली के विज्ञान भवन में महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित

पीएम ने कहा कि महिलाओं को अवसर कम मिल पाते हैं, लेकिन उसके नतीजे बहुत अच्छे आते हैं। अवसर बहुत कम मिलते हैं, लेकिन हर क्षेत्र में इनका योगदान है। तकनीक की बहुत बड़ी भूमिका व्यक्ति के जीवन में सुनिश्चित हो चुकी, इस तकनीक के उपयोग में महिलाएं माहिर हैं। देश भर की महिला प्रतिनिधियों के लिए एक अलग से ई-प्लेटफॉर्म बनाया जाए। महिलाओं में टेक्नोलॉजी अडॉप्ट करने वाली क्षमता है, टेक्नोलॉजी में महिलाएं पीछे नहीं हैं, मॉडर्न से मॉडर्न उपकरणों का उपयोग किचन में महिलाएं करती हैं। चाहे जितने आर्किटेक्ट घर का नक्शा बना दें लेकिन आखिर में घर की महिला तय करती है कि कहां क्या बनेगा, महिलाओं की यही भूमिका राष्ट्र के लिए भी अपेक्षित है। महिला जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में आम लोगों के बीच अपनी सशक्त छवि और विशिष्ट पहचान बनाएं। इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल व सुमित्रा महाजन भी मौजूद थीं।

नेशनल

कांग्रेस के इस बड़े नेता ने की पीएम मोदी की तारीफ, लिखा- उनकी कृपा है जो उन्होंने मेरी मां के योगदान को याद किया

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने पीएम मोदी की तारीफ की है। दरअसल प्रधानमंत्री मोदी के एक इंटरव्यू में उनसे अपनी मां और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की तारीफ सुनने के बाद संदीप दीक्षित ने उनका आभार जताया है। उन्होंने पीएम मोदी के इंटरव्यू के एक हिस्से को शेयर करते हुए लिखा, हालांकि, हमारे राजनीतिक मतभेद बने हुए हैं, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत कृपा है कि उन्होंने शीला दीक्षित और उनके योगदान को याद किया। मेरी मां और प्रधानमंत्री मोदी 12 वर्षों तक एक साथ अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री रहे और अक्सर विभिन्न मंचों पर बातचीत करते थे। सार्वजनिक जीवन में ऐसा शिष्टाचार आवश्यक है।”

दरअसल, पीएम मोदी को इस इंटरव्यू में दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित को याद करते हुए कहते सुना जा सकता है। पीएम कहते हैं, ”एक और मुख्यमंत्री हैं, जो बहुत बड़ी बातें करते हैं, शीला दीक्षित को कितनी गालियां दी और कितना बदनाम किया था और मैं व्यक्तिगत रूप से शीला दीक्षित जी का सम्मान करने वाले व्यक्तियों में से हूं। लेकिन, उनके ऊपर जो आरोप लगाए हैं, वह भी जीवन के आखिरी दिनों में उन्हें जिस तरह से बदनाम किया गया। मैंने उन्हें निकट से देखा है, ये बातें मेरे गले से नहीं उतरती हैं।”

बता दें कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस को हराकर दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुई थी। पार्टी इस चुनाव में उसी के साथ गठबंधन करके तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसमें उत्तर पूर्वी दिल्ली की वह सीट भी शामिल है, जहां से 2019 में खुद शीला दीक्षित पार्टी की उम्मीदवार थीं। चर्चा थी कि संदीप दीक्षित वहां पर अपनी दावेदारी जता रहे थे, लेकिन पार्टी ने जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार वहां से टिकट दे दिया।

 

Continue Reading

Trending