Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

विहिप की मंशा राम मंदिर की हो चर्चा

Published

on

विहिप की मंशा राम मंदिर की हो चर्चा

Loading

विहिप की मंशा राम मंदिर की हो चर्चा

लखनऊ। अप्रैल का महीना विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के कार्यक्रमों के लिहाज काफी महत्वपूर्ण होगा। उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में 8 से 15 अप्रैल तक राम महोत्सव और 22 अप्रैल से चौरासी कोसी परिक्रमा चलगी। अयोध्या में राम मंदिर का प्रतीक्षित निर्माण इन सभी आयोजनों का केंद्रबिंदु होगा।

राम महोत्सव के आयोजन के दौरान अवध के 25 जिलों में 1000 समितियों का गठन किया जाएगा। दरअसल, विहिप की मंशा राम मंदिर को फिर चर्चा में लाने की है।

विहिप द्वारा राम महोत्सव समापन के दिन ही 15 अप्रैल को शोभायात्राओं का आयोजन होगा। 22 अप्रैल को बस्ती जिला स्थित मखधाम से चौरासी कोसी परिक्रमा शुरू होगी। विहिप कार्यकर्ताओं द्वारा इन परिक्रमाओं का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। दोनों आयोजनों के लिए समितियां बनाई गई हैं।

इन समितियों में स्थानीय लोगों को वरीयता दी गई है। समितियों से जुड़ों लोगों का विहिप तथा राम मंदिर की ओर रुझान बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाना है।

विहिप नेता अम्बरीश सिंह कहते हैं, “मेला और परिक्रमा जैसे धार्मिक आयोजन आज भी हमारी संस्कृति और परंपराओं को अक्षुण्ण रखे हुए है। अयोध्या की चौरासी कोसी की परिक्रमा से जहां समाज में धार्मिक मूल्यों के प्रति श्रद्धाभक्ति का संचार होता आ रहा है, वहीं मार्ग में पड़ने वाले महत्वपूर्ण ऐतिहासिक व पौराणिक स्थलों के संबंधों में संपूर्ण राष्ट्र को जानकारी प्राप्त होगी।”

उन्होंने कहा कि विहिप का मत है कि अयोध्या की पहचान भगवान राम के साथ ही संत धर्माचार्यो से भी जुड़ी हुई है। चौरासी कोसी परिक्रमा कोई नई परंपरा नहीं है। यह पूर्व काल से हमारे पूर्वजों के द्वारा की जा रही है, बस हमें इसे राष्ट्रीय फलक पर पहचान देने के लिए प्रयत्न करने होंगे।

सिंह ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद ने इस बार कार्यक्रम को और अधिक व्यापक स्वरूप देने के लिए संगठन में अलग से एक आयाम बनाकर सुरेंद्र सिंह को प्रभारी नियुक्त कर दिया है।

उन्होंने कहा कि चौरासी कोसी परिक्रमा में देशभर के तीर्थयात्रियों का आगमन प्रारंभ होता है। परिक्रमा मार्ग सहित जुड़े जनपदों का विकास और व्यापार में वृद्धि होती है। इस परिक्रमा से जहां पुरातन धार्मिक केंद्रों को संरक्षण मिलेगा, वहीं वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

अब देखना यह होगा कि विहिप के इन कार्यक्रमों पर उत्तर प्रदेश सरकार टेढ़ी निगाह रखती है या सीधी। बात सीधी सी है कि प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव है, इन विहिप के कार्यक्रमों से अगर माहौल बिगड़ता है, तो राजनीतिक दलों को ताजा मुद्दा मिलेगा।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending