Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली महिला आयोग हरियाणा ‘दुष्कर्म पीड़िता’ के साथ

Published

on

दिल्ली महिला आयोग, हरियाणा 'दुष्कर्म पीड़िता' , आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल

Loading

दिल्ली महिला आयोग, हरियाणा 'दुष्कर्म पीड़िता' , आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल

नई दिल्ली| दिल्ली महिला अयोग (डीसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के मुरथल में कथित तौर पर दुष्कर्म की शिकार हुई दिल्ली की युवती को हर तरह की मदद का आश्वासन दिया है। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दुष्कर्म की शिकार पीड़िता से ‘सामने आने’ और ‘दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में मदद’ देने की अपील की। मालीवाल ने एक ट्वीट में कहा, “मुरथल में दिल्ली की लड़की के साथ दुष्कर्म की बात सुनी। कृपया 181 पर कॉल कीजिए या मेरे कार्यालय में आइये। मामले को गोपनीय रखा जाएगा और इसमें पूरा सहयोग किया जाएगा। कृपया दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में मदद कीजिए।” उनका यह ट्वीट उन खबरों के बाद आया है, जिसमें कहा गया है कि नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण की मांग को लेकर हरियाणा में जाट आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कुछ लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया।

प्रादेशिक

सहारा श्री के जन्मदिन पर केजीएमयू, लोहिया और बलरामपुर अस्पताल में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

Published

on

Loading

लखनऊ। आज सुब्रत राय यानी सहारा श्री के जन्म जयंती के अवसर पर केजीएमयू, लोहिया अस्पताल, बलरामपुर अस्पताल में उनके जन्मदिन को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया।

KGMU, लोहिया, बलरामपुर हॉस्पिटल में विजय श्री फाउंडेशन प्रसादम सेवा आज सहारा श्री को समर्पित रही।

इस अवसर पर सहारा श्री के भांजे सम्राट नियोगी भी मौजूद रहे और भरपूर सेवा करते नजर आए। सम्राट नियोगी ने पहले खुद प्रसाद बनाया। उसके बाद भंडारे में मौजूद लोगों को प्रसाद परोसा और सफाई करते भी नजर आए। साथ ही सहारा श्री के आदर्शो पर चलने की बात कही।

Continue Reading

Trending