Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रियंका को पसंद आई सनी लियोन की धूम्रपान विरोधी फिल्म

Published

on

Loading

priyanka-chopra-reddit-ama

मुंबई| अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सनी लियोन की धूम्रपान विरोधी 11 मिनट की फिल्म की प्रशंसा की और कहा कि उन्हें लियोन का यह अंदाज बहुत पसंद आया। प्रियंका ने ट्वीट पर एक वीडियो और शीर्षक साझा किया, “सनी लियोन, बहुत पसंद आया।”

सनी लियोन की 11 मिनट की इस फिल्म में अभिनेता आलोक नाथ और ‘तनु वेड्स मनु’ के कलाकार दीपक डोबरियाल धूम्रपान की लत छोड़ने का संदेश देते हुए नजर आ रहे हैं।इस वीडियो में धूम्रपान के कारण मरते हुए व्यक्ति के जीवन के आखिरी 11 मिनटों को दिखाया गया है।

सनी ने प्रशंसा के लिए प्रियंका को ट्वीट कर धन्यवाद दिया और यह उम्मीद जताई की फिल्म का संदेश कारगर होगा।सनी ने ट्विटर पर लिखा, “थैंक्स सो मच डॉल! उम्मीद है यह मदद करेगा।”

मनोरंजन

बॉयफ्रेंड जहीर से कोर्ट मैरिज करेंगी सोनाक्षी, 23 जून को होगा रिसेप्शन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। खबर है कि सोनाक्षी अपने बॉयफ्रेंड एक्टर जहीर इकबाल संग इस महीने के अंत में शादी करेंगी। हालांकि, अब इनकी होने वाली शादी को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी अपने बॉयफ्रेंड जहीर के साथ कोर्ट मैरिज करेंगी।। इसके बाद वह 23 जून को रिसेप्शन पार्टी देंगी. इस पार्टी में जहीर और सिन्हा की फैमिली के अलावा उनके दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे।

बता दें कि सोनाक्षी और जहीर काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बताया जाता है कि इन दोनों की लव स्टोरी सलमान खान की पार्टी से शुरू हुई थी। सलमान ने एक पार्टी रखी थी, जिसमें उन्होंने दोनों को बुलाया था। पार्टी में सोनाक्षी और जहीर के बीच दोस्ती शुरू हो गई और वक्त के साथ यह दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल गया। जहीर और सोनाक्षी एक साथ फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में नजर आए थे। इस फिल्म में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी थी।

इससे पहले, जहीर ने इंस्टाग्राम पर दिल को छू लेने वाले पोस्ट के जरिए सोनाक्षी को बर्थडे विश किया था। उनके रिश्ते की अफवाहें 2022 में तब फैलने लगीं जब जहीर ने सोशल मीडिया पर ‘आई लव यू’ लिखा, जिस पर सोनाक्षी ने जवाब दिया, ‘लव यू।’ वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी को जल्द ही फिल्म ‘ककुड़ा’ में देखा जाएगा। फिल्म की शूटिंग काफी पहले पूरी हो चुकी है, लेकिन रिलीज डेट से पर्दा नहीं उठा है। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य सरपोतदर हैं। यह 2022 में आई ‘जोम्बिविली’ और 7 जून को रिलीज हुई ‘मुंज्या’ के बाद हॉरर कॉमेडी जॉनर में सरपोतदार की तीसरी फिल्म है। इसके अलावा, सोनाक्षी जल्द ही थ्रिलर फिल्म ‘निकिता रॉय एंड बुक ऑफ डार्कनेस’ में नजर आएंगी।

 

Continue Reading

Trending